Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • उभांव थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्र पर सीयर सीएचसी में दबंगई और बदसलूकी का आरोप, अधिकारियों से की गई शिकायत
  • VIRAL न्यूज़
  • बेल्थरा रोड

उभांव थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्र पर सीयर सीएचसी में दबंगई और बदसलूकी का आरोप, अधिकारियों से की गई शिकायत

Remote Desk 30 July, 2021 1 minute read
Belthra CHC Hungama

सीयर, बलिया. सीएचसी सीयर के डॉक्टरों ने उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्र पर बलदलूकी और दबंगई दिखाने का आरोप लगाया है। इस बारे में एक ऑडियो भी सामने आया है जिसे एक चिकित्सक द्वारा जारी किया गया है।


आरोप है कि उभांव थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्र का फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने के लिए दो सिपाही शुक्रवार की दोपहर सीएचसी सीयर पहुंचे थे। अस्पताल की ओपीडी में ड्यूटी पर तैनात डा.लालचन्द शर्मा ने बिना प्रभारी निरीक्षक के आए किसी तरह के फिटनेस सर्टिफिकेट बनाने से इंकार कर दिया।
चिकित्सक के इन्कार करने को प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्र ने अपने सम्मान से जोड़ा और उनसे मोबाइल पर कड़े लहजे में बात भी की। इसके करीब आधे घंटे बाद प्रभारी निरीक्षक स्वयं सीयर अस्पताल पहुंचे, तब तक डा. लालचन्द शर्मा ड्यूटी से जा चुके थे।


इस पर प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्र मौके पर अस्पताल में मिले प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. साजिद हुसैन से उलझ गये। वे बार-बार डा. शर्मा को खोज रहे थे। इमरजेन्सी में मरीजों को देख रहे चिकित्सक साजिद हुसैन से भी उन्होंने फिटनेस सर्टिफिकेट बनाने की बात कहीं।


डा. साजिद हुसैन ने कहा कि पहले कोविड की जांच करानी होगी इसके बाद फिटनेस प्रपत्र बन सकता है, इस बात को लेकर प्रभारी निरीक्षक मिश्र भड़क गए और जमकर खरीखोटी सुनायी। अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट भी उनके आक्रोश का शिकार हो गये।


डा. साजिद हुसैन ने कहा कि बिना कोविड 19 जांच किए किसी तरह का फिटनेस दिया जाना संभव नहीं है जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक और आग बबूला हो उठे और चिल्लाते हुए कहा कि अब थाने आकर तुम कोविड की जांच करना और फिटनेस देना। साथ ही प्रभारी निरीक्षक मिश्र ने अस्पताल में ही अपने सिपाहियों को सख्त हिदायत दिया कि बिना उनकी इजाजत के अस्पताल पर कोई भी सिपाही नहीं पहुंचेगा और किसी भी स्वास्थ्यकर्मी या अस्पताल के मामले में किसी तरह की मदद नहीं होगी।


उनके इस तरह के बर्ताव को अस्पतालकर्मियों और चिकित्सकों में जबरदस्त रोष व्याप्त हो गया। डा. लालचंद्र शर्मा ने कहा कि उभांव थाने के थाना प्रभारी का चिकित्सकों के प्रति किए गए दुर्व्यवहार की जानकारी डीएम, एसपी और डीआईजी आजमगढ़ सहित उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। आगे की रणनीति उच्चाधिकारियों से वार्ता के बाद तय होगी।


क्या बोले प्रभारी निरीक्षक

उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्र ने अपनी फिटनेस बनवाने हेतु अस्पताल पहुंचने की बात स्वीकारी। उन्होंने कहा कि वह अपने दो आरक्षियों को फिटनेस बनवाने के लिए भेजे थे लेकिन डाक्टर लालचन्द शर्मा ने बोला था कि सामने उपस्थित होने पर ही फिटनेस सर्टिफिकेट बनेगा। उन्होंने कहा कि मैं अस्पताल पहुंचा तो डाक्टर शर्मा नहीं मिले। कहा कि मैंने अस्पताल में कहा कि इतना सहयोग आपसे नहीं मिलेगा? हम भी आपका सहयोग किया करते हैं।


पूर्व विधायक ने ली जानकारी

बेल्थरारोड विधानसभा के पूर्व विधायक गोरख पासवान घटना की जानकारी होने पर शुक्रवार की शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचे और उभांव थाने के प्रभारी व स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों के बीच हुई कहासुनी, चेतावनी आदि की पूरी जानकारी के लिए प्रभारी अधीक्षक डाक्टर साजिद से बात की। पूर्व विधायक ने कहा कि भारत का कोई नागरिक हो, हर कोई कानून से बंधा हुआ है। यदि चिकित्सक द्वारा कोतवाल को फिटनेस बनवाने के लिए कोरोना टेस्ट कराने की बात कही, तो उनको पालन करना चाहिए था। कहा जो कुछ हुआ उचित नहीं हुआ।

(उभांव से उमेश गुप्ता की रिपोर्ट)

Tags: बेल्थरारोड सीयर

Post navigation

Previous: बलिया के स्वयं सहायता समूहों को मिला 1.89 करोड़ का फण्ड
Next: बंगाल ले जा रहे नौ पशुओं के साथ तस्कर गिरफ्तार

ये भी पढ़ें

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Belthra Shaheed ka Samman
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि

General Desk 20 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

You may have missed

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप

General Desk 20 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.