Skip to content
26 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • टीएस बन्धा सिसोटार में दो जगहों पर पानी का रिसाव – रिजवी
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • वायरल VIDEO

टीएस बन्धा सिसोटार में दो जगहों पर पानी का रिसाव – रिजवी

पूर्व मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी के नेतृत्व में सपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा
News Desk 20 August, 2020 1 minute read

सिकन्दरपुर (बलिया) से संतोष शर्मा

समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में सपाइयों ने गुरुवार को घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण बाढ़ग्रस्त गांवों की समस्याओं को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी सिकन्दरपुर के मौजूद न रहने पर तहसीलदार रामनारायण वर्मा को सौपा.

ज्ञापन में कहा गया है कि तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सरयू नदी के किनारे बसे गांव डूहा बिहरा, कठौड़ा, लिलकर, सिसोटार, बसारिखपुर, खरीद सहित दर्जनों गांवों में जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है, जिससे किसानों की खड़ी फसल पूरी तरह से डूबकर नष्ट हो गई है. कटान की स्थिति दिन प्रतिदिन भयावह होती जा रही है. किसानों की हजारों एकड़ जमीन नदी में समाहित हो चुकी है. किसानों के सामने रोजी-रोटी व भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है.

टीएस बन्धा सिसोटार में दो जगहों पर पानी का रिसाव हो रहा है, जिससे बंधा कभी भी टूट सकता है. वहीं एक ग्राम चकरा, सोनपुरवा व मासूमपुर में भी जलजमाव की स्थिति भयावह बनी हुई है, जिसके चलते गंभीर बीमारियों के फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है. औरतों और बच्चों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बाढ़ग्रस्त इलाकों में मवेशियों के चारे का भी अभाव हो गया है. खरीद कंटे से घाट तक जाने वाली सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है. तहसील प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ित गांव में अभी तक नाव की व्यवस्था नहीं की गई है.

मांग किया है कि इन गावों में स्थानीय लेखपाल से रिपोर्ट मंगवाकर तत्काल नाव की व्यवस्था की जाए तथा जिन किसानों को उचित मुआवजा देकर सार्वजनिक कार्य में लगाया जाए. बाढ़ पीड़ित गांव में तत्काल अतिरिक्त राशन की व्यवस्था की जाए. जिन किसानों की फसल नष्ट हुई हैं, उनका सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाए.

सीसोटार गांव में रिसाव हो रहे बंधे का तत्काल बालू की बोरियां लगाकर मरम्मत किया जाए व अविलंब बाढ़ चौकी बनाया जाए. गांवों में 20 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए. राशन वितरण प्रणाली मे हो रहीं धांधली, गांवों मे महीनों से जले ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने, कोरोना टेस्ट को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बघुड़ी व सिकन्दरपुर द्वारा लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए सीएमओ के निर्देशन मे जांच टीम बनाकर गांवों मे जांच कराने की मांग की है.

मांग किया है कि इन सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर सभी मांगों को संज्ञान मे लेकर तत्काल समाधान की जाय. रामजी यादव, शिव जी त्यागी, अनंत मिश्रा, अमरनाथ यादव, राजीव कुमार, चन्द्रमा यादव, लाल बाबू यादव, मल्लू यादव, देवनारायण यादव, जितेश कुमार वर्मा, गुरुजलाल राजभर, नमो नारायण सिंह, मुन्नी लाल यादव, जितेन्द्र शर्मा, हरिनारायण व गणेश यादव आदि शामिल रहें.

Tags: बसारिखपुर बाढ़ बिजली भुखमरी मंत्री मासूमपुर मुआवजा मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी राज्यपाल राशन रोजी-रोटी लिलकर सपा सरयू सिकन्दरपुर सिसोटार सीएचसी सीएमओ सोनपुरवा

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निलंबित किए गए बेल्थरारोड के SDM अशोक चौधरी
Next: मास्क नहीं पहनने वालों से अभियान चलाकर वसूला जुर्माना

ये भी पढ़ें

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026

Recent Posts

  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

You may have missed

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026
Ramgovind chaudhary
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी

General Desk 26 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.