Skip to content
12 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निलंबित किए गए बेल्थरारोड के SDM अशोक चौधरी
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निलंबित किए गए बेल्थरारोड के SDM अशोक चौधरी

डिप्टी कलेक्टर सन्त कुमार अब एसडीएम बेल्थरारोड होंगे
News Desk 20 August, 2020 1 minute read
yogi

बलिया/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यापारियों पर खुलेआम डंडा बरसाने वाले बेल्थरारोड के उपजिलाधिकारी अशोक चौधरी को निलंबित करते हुए उन्हें राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया है.

मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने बेल्थरा रोड, जनपद बलिया के उपजिलाधिकारी श्री अशोक चौधरी द्वारा जनता के साथ किए गए दुर्व्यवहार की घटना का संज्ञान लेते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने के निर्देश दिए हैं।

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) August 20, 2020

बेल्थरारोड में बृहस्पतिवार को पुलिस के साथ सड़क पर उतरे एसडीएम अशोक चौधरी का कहर आम जनता के साथ कारोबारियों पर टूट पड़ा. सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के नाम पर तहसील में आए लोगों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा. यही नहीं, इस दौरान बुजुर्गों को भी नहीं बख्शा गया. तहसील के बाहर स्थित दुकानों पर मौजूद कारोबारियों को भी दुकानों से निकाल निकाल कर पीटा. इस दौरान एसडीएम तो लाठियों से पीटते ही रहे, उनके साथ मौजूद पुलिस वालों ने भी लोगों पर जमकर डंडे बरसाएं. कई दुकानदारों को चोटें भी आईं.

The Sub-Divisional Magistrate (SDM) has been suspended with immediate effect: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath https://t.co/Oj2wqZnYtT pic.twitter.com/FsnLHUGl5P

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 20, 2020

वायरल हुए वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोगों ने मास्क लगा रखा है और वे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी कर रहे हैं, फिर भी एसडीएम अशोक चौधरी ने जमकर लाठियां चलाईं. इस दौरान एसडीएम साहब पर रौब दिखाने का ऐसा जुनून दिखा कि न तो उन्हें बुजुर्ग दिखा रहा था और न ही महिलाएं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ. जब खबर मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंची तो बलिया के एसडीएम पर कार्रवाई की गई.

एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बेल्थरारोड के एसडीएम अशोक चौधरी का एक वीडियो आज वायरल हुआ था, जिसमें वह व्यपारियों और आम लोगों को डंडे से पीटते नजर आ रहे हैं. सूत्रों के अनुसार चौधरी का गुस्सा इस पर था कि लोग कोरोना की गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं.

बेल्थरारोड में हुए मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए एसडीएम अशोक चौधरी को वहां से हटाकर कलेक्ट्रेट मुख्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया है। डिप्टी कलेक्टर सन्त कुमार अब एसडीएम बेल्थरारोड होंगे।@CMOfficeUP @UPGovt @AwasthiAwanishK pic.twitter.com/L7zLCG63qB

— DM Ballia (@dmballia) August 20, 2020
बेल्थरारोड से हटाए गए एसडीएम अशोक चौधरी, कलेक्ट्रेट मुख्यालय से संबद्ध किए गए. डिप्टी कलेक्टर सन्त कुमार अब एसडीएम बेल्थरारोड होंगे. स्वयं जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ट्वीट कर यह जानकारी दी.

Tags: बेल्थरारोड

Post navigation

Previous: चिलकहर ब्लाक क्षेत्र में ब्राह्मण महासभा का सदस्यता अभियान
Next: टीएस बन्धा सिसोटार में दो जगहों पर पानी का रिसाव – रिजवी

ये भी पढ़ें

Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Posts

  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान

You may have missed

5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.