Skip to content
20 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • आठ नए संक्रमितों की पुष्टि के बाद बलिया में मरीजों की संख्या 98 हुई
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

आठ नए संक्रमितों की पुष्टि के बाद बलिया में मरीजों की संख्या 98 हुई

जनपद में मंगलवार को आठ नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं. जिलें में कुल मरीजों की संख्या अब 98 हो गई है.
News Desk 23 June, 2020 1 minute read

बलिया। जनपद में मंगलवार को आठ नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं. जिलें में कुल मरीजों की संख्या अब 98 हो गई है.

जिले में अब तक कुल 90 पॉजिटिव केस थे. इसमे से 61 स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं. उन्हें होम क्वॉरंटीन रहने की सलाह दी गई है. सीयर ब्लाक में चार, रेवती में एक, बेलहरी में एक, रतसर में एक, मुरली छपरा में एक पॉजिटिव केस मिला है. मुरलीछपरा में बाबू के शिवपुर, बेलहरी में बड़की बेलहरी, गड़वार में बघेजी, सीयर के पिपरौली बड़ा गांव और सरया डीहू भगत में एक एक और सीयर के ही अवैया में दो कोरोना संक्रमितों की पु्ष्टि हुई है. जनपद में अब तक 3899 संदिग्धों के सेंपल लिए गए हैं. इनमें 3540 की जांच रिपोर्ट निगेटिव रही है, जबकि 262 सैंपल अभी प्रक्रियारत हैं.


नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए


बासंडीह से रविशंकर पांडेय ने बताया कि प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सपा नेता राम गोविंद चौधरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. राम गोविंद चौधरी ने तबीयत खराब होने के बाद लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में कोरोना की जांच कराई. वहां पर सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनको मेदांता में भर्ती कराया गया था. आज उनको संजय गांधी पीजीआई के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया जा रहा हैं.

राम गोविंद चौधरी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी और पहली बार वह 1977 में चिलकहर विधानसभा सीट से जीतकर आए थे. 2002 में जब वह समाजवादी जनता पार्टी से विधायक चुने गए तो उन्होंने मुलायम सिंह का दामन थामा और उनके साथ लंबे समय तक अपनी सियासी पारी को आगे बढ़ाया. बांसडीह से भी वह तीसरी बार विधायक हैं और वर्तमान समय में राम गोविंद चौधरी उत्तर प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं.


आप को बता दें कि इससे पहले सपा पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव कोरोना पॉजिटिव हो गए थे. धर्मेंद्र यादव की 11 जून से तबीयत खराब हुई थी. 13 जून को सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव लखनऊ को आए थे. इस दौरान पूर्व सांसद को कुछ दिक्कत महसूस हुई तो केजीएमयू पहुंच कर उन्होंने कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया. इसके बाद धर्मेंद्र यादव सैफई निकल गए. शाम को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया.

 


उत्तर प्रदेश के 14 रेलवे स्टेशनों पर कोविड केयर रेलवे कोच तैनात


पूर्वोत्तर रेलवे ने उत्तर प्रदेश के 14 रेलवे स्टेशनों पर कोविड केयर रेलवे कोच खड़े किए हैं. प्रत्येक स्टेशन पर कोविड-19 के संदिग्ध रोगियों के लिये दस-दस कोच लगाये गये है, जबकि डाक्टरों व नर्सिंग स्टाफ के लिये एक-एक अतिरिक्त एसी कोच और सामान आदि रखने के लिये एक एसएलआर कोच लगाया गया है. प्रदेश के मऊ जिले में इन कोविड केयर कोच में संदिग्ध रोगियों की भर्ती भी शुरू हो गई है. मऊ स्टेशन पर अब तक 59 संदिग्ध रोगी भर्ती किये गये थे, जिनमें से 20 को उपचार के बाद छुटटी भी दे दी गयी है. मंगलवार को इन ‘आइसोलेशन कोविड केयर कोच’ में 39 रोगी भर्ती हैं. इन रोगियों की देखभाल, चिकित्सा उपचार और खाने पीने का इंतजाम उप्र सरकार कर रही है.


उप्र शासन के निर्देश पर पूर्वोत्तर रेलवे ने प्रदेश के चौदह रेलवे स्टेशनों पर दस-दस कोविड केयर कोच, एक-एक एसी कोच और एक-एक एसएलआर पार्सल कोच खड़े कर दिये हैं. इन रेलवे स्टेशनों में मऊ, गोरखपुर, वाराणसी शहर, गोंडा, बरेली शहर, मडुवाडीह, बलिया, गाजीपुर शहर, आजमगढ़, नौतनवा, फर्रूखाबाद, भटनी (देवरिया), बहराइच और कासगंज है, इसके अलावा देवरिया सदर के लिये लाया गया कोच अभी भटनी में खड़ा है, जल्द ही इसे देवरिया सदर स्टेशन पर लगा दिया जायेगा, तब यह संख्या 14 से बढ़ कर 15 हो जायेगी.


पंकज कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे


प्रत्येक आइसोलेशन कोच में आठ-आठ केबिन हैं और एक केबिन में दो-दो संदिग्ध मरीज रखे जा सकते हैं. इस तरह एक कोच में 16 रोगी और एक रेलवे स्टेशन पर एक साथ 160 रोगी रखे जा सकते हैं. प्रत्येक केबिन में खिड़कियों पर मच्छरदानी लगी है और पंखे और लाइट की समुचित व्यवस्था है. सुरक्षा व सफाई मोर्चे पर खुद रेलवे प्रशासन मुस्तैद है, जबकि चिकित्सा से जुड़ी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी जिला स्वास्थ्य विभाग की है. कोच तक पहुंचने के लिए अलग से रास्ता आरक्षित किया गया है, ताकि आमजन वहां ना पहुंचें. इसी विशेष रास्ते का उपयोग चिकित्सा टीम व अन्य कर्मचारी भी करेंगे.



सीपीआरओ पंकज सिंह ने बताया कि अभी तक केवल मऊ में इन आइसोलेशन कोच का इस्तेमाल किया जा रहा है. मऊ में कोविड केयर आइसोलेशन कोच में 20 जून को जिला प्रशासन ने कोविड-19 के 42 संदिग्ध रोगी और 21 जून को 17 लोग को भर्ती किया था. जिनमें से 20 रोगी को 22 जून को छुट्टी दे दी गई, जबकि 39 संदिग्ध रोगी अभी भी कोच में भर्ती हैं. उन्होंने बताया कि सभी रोगियों का उपचार स्वास्थ्य विभाग कर रहा है, रेलवे ने केवल आइसोलेशन कोच उपलब्ध करायें है. सीपीआरओ ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे ने 217 कोच को कोविड केयर कोच के रूप में परिवर्तित कर लिया है, सरकार जहां मांग करेगी, इन कोचों को उपलब्ध करा दिया जायेगा.


Tags: बेलहरी मुरलीछपरा रेल रेवती सीयर

Post navigation

Previous: बादलों संग लुकाछिपी के बीच कंगन जैसे आकार में दिखे सूर्य देव और अन्य खबरें
Next: खस्ताहाल सिकंदरपुर लालगंज मार्ग – तेरा वादे पर वादा होता गया…

ये भी पढ़ें

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

You may have missed

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप

General Desk 20 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.