Skip to content
27 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बलिया न्यूज़ अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • ब्रेकिंग न्यूज

बलिया न्यूज़ अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Assignment Desk 4 October, 2019 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                                         ब्रेकिंग न्यूज

बैरिया: बैरिया कस्बे में एनएच -31 पर ओझा कटरा के सामने सड़क पर बने गड्ढे में गुरुवार की रात ट्रक फंसने से दोनों तरफ ट्रकों का करीब 4 किमी लंबा जाम लग गया. सुबह दोनों तरफ से जाम देख बैरिया के नगरवासी भड़क उठे. उन्होंने सांसद, विधायक और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. मौके पर पहुंचे बैरिया के एसएचओ ने लोगों को काफी समझाया. उन्होंने ईट मंगवाकर गड्ढे भरवाने और आवागमन चालू कराने का आश्वासन दिया. इसके बाद ही प्रदर्शनकारी माने.

बलिया: NBCC के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी रहे शिवशरण जी द्वारा अपने फेसपबुक वॉल में पोस्ट की गयी तस्वीरें NH-31 की बदहाली पेश कर रही हैं. इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्र रहे बलिया के मूल निवासी हैं. उनके मुताबिक NH-31 के गाजीपुर-हाजीपुर रोड पर यूपी-बिहार को जोड़ने वाले मुख्य मार्गों में से एक मार्ग की ओझा कटरा, बैरिया,बलिया के सामने की स्थिति कई दिनों से खराब है. यह तो थी आदरणीय शिवशरण जी की बात. हकीकत यह है कि नेशनल हाइवे -31 समेत बलिया जिले की सभी प्रमुख सड़कें अरसे से जर्जर हालत है. बारिश के कारण जगह-जगह गड्ढे बन गये हैं. इससे हर समय दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है.

बांसडीह: बड़ी बाजार के दशहरा मेले में श्री महावीरी झण्डा पूजन समिति और दुर्गा पूजन समिति की ओर से विराट कुश्ती दंगल आयोजित किया गया.विभिन्न प्रदेशो और स्थानों के पहलवानो ने हिस्सा लिया. 5100 रुपये की इनामी कुश्ती में दिनेश पहलवान नरला ने अशोक पहलवान गाजीपुर को मात दी.

सहतवार रेलवे स्टेशन से 1.5 किमी दूर दतौली गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक की कटी हुई लाश मिली. सहतवार पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया.

बलिया में गंगा की रफ्तार घट तो रही है. मगर कटान जारी है. नतीजतन कीमती जमीन नदी की कोख में समा रही है. फसलें भी पूरी तरह से चौपट हो चुकी हैं. अब पशु पालक मवेशियों के चारे तक के मोहताज हैं. बंधे पर बारिश भी विस्थापित पीड़ितों के नाक में दम किए हुए है.

दुबेछपरा में बंधे पर शरण लिए बाढ़ और कटान पीड़ितों को जिला प्रशासन द्वारा दिए जाने वाले पका-पकाया भोजन का पैकेट देना बंद कर दिया गया. इससे खफा इंटक जिलाध्यक्ष विनोद सिंह गुरुवार की सुबह 10 बजे बेमियादी अनशन पर बैठ गए. काफी मान मन्नौवल और एसडीएम के आश्वासन पर उन्होंने अनशन समाप्त किया.

गंगा की लहरों के थपेड़े को न झेल पाने के चलते गुरुवार को जनेश्वर मिश्र सेतु का निर्माणाधीन एप्रोच मार्ग बांध शिवरामपुर घाट पर धराशायी हो गया. जिलाधिकारी ने फिलहाल मौके का मुआयना करने के बाद उधर से लोगों के आने जाने पर रोक लगा दी है.

जिले में एक बच्चे समेत दो लोगों की डूबने से मौत हो गई. बैरिया थाना क्षेत्र के टोला रिशाल राय के गांव निवासी दस वर्षीय रवि यादव पुत्र श्रीभगवान यादव बुधवार की देर शाम घाघरा नदी की बाढ़ के पानी में डूब गया. इसी क्रम में सिकंदरपुर के मिल्की मोहल्ला निवासी 21 वर्षीय राम प्रवेश राम की मौत गड्ढे में फिसलकर डूबने से हो गई.

अमरनाथ मिश्र पीजी कॉलेज दुबेछपरा के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है .प्राचार्य डॉ. गौरीशंकर द्विवेदी ने मीडिया को बताया है कि बीए भाग एक और दो तथा एमए के विद्यार्थी अपना छात्रवृत्ति फॉर्म हर हाल में दुबेछपरा ढाले पर स्थित छितेश्वर प्रसाद की चाय दुकान पर पहुंचकर आज और कल अर्थात 4 या 5 अक्टूबर 2019 को वहां मौजूद कॉलेज स्टाफ के पास जमा कर दें. बाढ़ के चलते यह विशेष व्यवस्था की गई है.

रसड़ा के प्रधानपुर मिर्जापुर मार्ग स्थित लोहावर गांव के समीप लगे रेग्युलेटर के अति जर्जर होने से उससे जल रिसाव हो रहा है. इसके चलते ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है. भीषण बारिश और बाढ़ के चलते 1978 में निर्मित रेग्युलेटर काफी जर्जर हो गया है. ग्रामीणों ने इसकी तत्काल मरम्मत की मांग की है.

वैसे सिकंदरपुर से एक अच्छी खबर है. क्षेत्रीय विधायक संजय यादव के हस्तक्षेप के बाद कठौड़ा स्थित घाघरा नदी के रेगुलेटर का फाटक खुल जाने से दर्जनों गांवों के किसानों ने राहत की सांस ली है.

हालांकि गड़वार विकासखंड के किसानों की सब्जी की फसल डूबने से काफी नुकसान हुआ है. सुरहा ताल लबालब होने से इलाके के आधा दर्जन गांवों के लाल मिर्च की फसल बर्बाद हो चुकी है. चंदवक, दुबहड़, पुरास, रामपुर बोहा, रामपुर टीटीही, नीरूपुर और बसुधरपाह-पिंडारी में भी किसानों का लाखों का नुकसान हुआ है.

उधर, लगातार पांच दिन बरसने के बाद रविवार को बलिया शहर में बारिश तो थम गई. मगर पुलिस परेड ग्राउंड, जिला स्टेडियम, पुलिस लाइन, पुलिस आवास, पुलिस बैरक, फायर स्टेशन, जिला जेल, पुलिस मुख्यालय, एसपी कार्यालय समेत टैगोर नगर, श्रीराम विहार कॉलोनी, छाया कॉलोनी, विवेकानंद कॉलोनी, जेल के पीछे की कॉलोनियां अभी भी तालाब में तब्दील हैं.

बिल्थरारोड इलाके में घाघरा नदी पर बने तुर्तीपार रेलवे पुल से अतिवृष्टि से कमजोर हुए रेलवे ट्रैक से ट्रेनों को अभी भी धीमी गति से पार कराया जा रहा है. यहां रेलवे ट्रैक धंसने के बाद से ही मुजौना गांव के पास रेलवे ट्रैक की मरम्मत और निगरानी का काम जारी है. मालूम हो कि बीते 30 सितंबर की देर शाम मुजौना गांव के पास अतिवृष्टि से रेल पटरी धंस गई थी.

इसी तरह छपरा-वाराणसी रेलखण्ड के बांसडीहरोड और बलिया स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक धंसने वाले स्थान पर ट्रेनों को कॉसन से गुजारा जा रहा है. हालांकि हादसे के 72 घंटे बाद भी एक दर्जन ट्रेनें रद्द हैं. वहीं दर्जनों ट्रेनों को रूट डायवर्ट कर चलाया जा रहा है. संबंधित खबर को बलिया लाइव डॉट इन पर विस्तार से पढ़ सकते हैं.

बाढ़ खंड अधिकारियों पर टी ऐंड पी सामग्री एसी, कूलर, कुर्सियां आदि की खरीद में अनियमितता और गबन का आरोप लगा है. यह आरोप गंगहरा गांव निवासी नागेंद्र सिंह ने लगाया है. उन्होंने मंडलायुक्त आजमगढ़, ड्रेनेज मंडल के अधीक्षण अभियंता आदि को पत्र भेज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है.

बांसडीह रोड के बभनौली गांव में कुपोषण मुक्ति बैंक की स्थापना की गई है. इस बैंक में गांव के लोग एक मुट्ठी अनाज देंगे और उसे एकत्र करके कुपोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी.

सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के कोथ-लौहर मार्ग पर बुधवार की शाम पुलिस ने एक गाय और चार बछड़ों को बरामद कर एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया. आरोप है कि वह गोवंश को वध के लिए ले जा रहा था. बाद में पुलिस ने मवेशियों को पशु आश्रय गृह के हवाले कर दिया.

रेवती नगर के बस स्टैंड के समीप बरामदे में खड़ी पिकअप वैन बुधवार की रात चोरी हो गई. उधर, दलछपरा प्राइमरी स्कूल के रसोईघर का ताला तोड़कर चोरों ने उसमें रखा सिलेंडर, चूल्हा और वितरण के लिए वहां रखा एक बोरी जूते पर हाथ साफ कर दिया.

बलिया सिटी के आरती इन होटल में नवरात्र पर्व के उपलक्ष्य में देवी दुर्गा के सम्मान में गुरुवार को डांडिया और गरबा नृत्य का आयोजन किया गया.

सिकंदरपुर कस्बा के मां जल्पा-कल्पा मन्दिर मुख्य बाजार चौक के समीप रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक संजय यादव ने किया. भगवान राम के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर और फीता काटकर रामलीला का मंचन शुरू किया गया.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश से होमगार्डों का मानदेय तो बढ़ गया, मगर ड्यूटी में कटौती से 144 होमगार्ड़ों के समक्ष रोजी रोटी का संकट गहरा गया है. जिले में कुल 1471 जवानों की ड्यूटी बीते सितंबर माह में लगी थी, लेकिन सरकार के निर्देश के बाद विभाग ने एक अक्तूबर से 144 जवानों की ड्यूटी काटकर 1327 की ही तैनाती की गई. होमगार्डों ने बहाली न होने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है.

रसड़ा विद्युत उपखंड के अंतर्गत काम करने वाले विद्युत संविदा कर्मियों को बीते चार माह से मानदेय नहीं मिला है. गुरुवार से कोतवाली स्थित विद्युत कार्यालय के सामने संविदा कर्मियों ने कार्य बहिष्कार की घोषणा की और धरने पर बैठ गए.

वाराणसी खण्ड स्नातक एवं वाराणसी खण्ड शिक्षक निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण का कार्य 01 नवम्बर, 2019 के आधार पर किया जाना है. यह कार्य पहली तारीख से इसी माह शुरू हो गया है.

Tags: मानदेय रसड़ा रामलीला रिसाव रेगुलेटर रेवती विद्यार्थी संविदाकर्मी सिकंदरपुर होमगार्ड

Post navigation

Previous: मानदेय भुगतान की मांग पर निविदा कर्मियों का धरना
Next: ‘कइसे होई नवरात सगरो भइल पानी… ‘ सुन अभिभूत हुए श्रोता

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

You may have missed

Belthra Panchayat Bhavan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा

General Desk 27 September, 2026
Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026
Sanjay Nishad at Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे

General Desk 27 September, 2026
Belthra Body Found
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस

General Desk 27 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.