Skip to content
23 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • पीजी कालेज सुदिष्टपुरी एमए हिन्दी, समाजशास्त्र प्रथम सेमेस्टर के 46 छात्रो का भविष्य संकट मे
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

पीजी कालेज सुदिष्टपुरी एमए हिन्दी, समाजशास्त्र प्रथम सेमेस्टर के 46 छात्रो का भविष्य संकट मे

विश्व विद्यालय मे इन छात्रो का रजिस्ट्रेशन ही नहीं
General Desk 11 December, 2018 1 minute read

इसी सत्र से एमए हिन्दी व समाजशास्त्र विषय में हुआ प्रवेश

विश्व विद्यालय मे इन छात्रो का रजिस्ट्रेशन ही नहीं

बैरिया(बलिया)। पीजी कॉलेज सुदिष्टपुरी में डा सुधाकर प्रसाद तिवारी के प्राचार्य पद ग्रहण करने के बाद से समस्याएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अब नई समस्या इस पीजी कॉलेज में एमए के लिए नए-नए स्वीकृत हुए विषय हिंदी और समाजशास्त्र के प्रथम सेमेस्टर के लिए 46 छात्रों के परीक्षा को लेकर उत्पन्न हो गया है. इस वर्ष के नए हिंदी और समाजशास्त्र विषय स्वीकृत होने की बात बताते हुए इस सत्र के लिए एमए समाजशास्त्र में 19 और हिंदी विषय में 27 छात्रों का प्रवेश लिया गया. अब जब आगामी 24 दिसंबर से एमए का प्रथम सेमेस्टर परीक्षा शुरू होने वाला है, तो सुदिष्टपुरी पीजी कॉलेज के एमए हिंदी व समाजशास्त्र विषय के 46 छात्रों का प्रथम सेमेस्टर में रजिस्ट्रेशन ही विश्व विद्यालय मे नहीं है

ऐसी दशा में यह छात्र प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा नहीं दे पाएंगे. परेशान हाल छात्र और उनके अभिभावक प्राचार्य से लेकर कुलपति जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया तक का चक्कर लगाए. कुछ भी सूत्र उनके हाथ नहीं लग रहा है. बताया यह गया कि अगर विश्वविद्यालय से इन विषयो के लिए एनओसी मिला होगा, तब तो ठीक है, अन्यथा भविष्य खटाई मे पड़ सकता है.

इधर छात्र विकास कुमार गुप्ता, अजीत यादव पिकू, रामबालक यादव, छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अनुज यादव, नितेश सिंह, मोहम्मद शहजाद, रवि कुमार केसरी, अंकित कुमार, मनजी वर्मा का आरोप है कि प्राचार्य अपने घर में बैठे-बैठे नियम कानून बना देते हैं. यहां के छात्रों के भविष्य के साथ यह बड़ा खेल है. इन्होंने यूजीसी के मानक की अनदेखी की है. यह अपने घर में ही नियम कानून बनाने लगते हैं. अगर प्रथम सेमेस्टर में छात्रों की परीक्षा नहीं हुई तो इसके जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ प्राचार्य डॉ सुधाकर प्रसाद तिवारी होंगे. यह हमेशा अपना अलग से कानून बनाने लगते हैं.
उधर इस बाबत जब प्राचार्य डॉ सुधाकर प्रसाद तिवारी से पूछा गया, तो उनका कहना था कि हमने विषय स्वीकृत कराया. हमारे पास पर्याप्त शिक्षक हैं. हमने पढ़ाई शुरू कराया. प्रवेश लिया. हमने कुलपति महोदय को बात बताई है. हमें आश्वासन मिला है. बच्चों का भी रजिस्ट्रेशन कर लिया जाएगा. डॉक्टर तिवारी ने विश्वविद्यालय में दो तरह का व्यवहार करने का आरोप भी लगाया. कहा कि विश्वविद्यालय के छात्रों का प्रवेश बाद में हुआ उनका रजिस्ट्रेशन मिल गया, और हमारा पहले हुआ तो कैसे नहीं मिलेगा. यदि नहीं मिला तो हम न्यायालय जाएंगे.
इसी बावत जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेंद्र सिंह से जब पूछा गया उनका कहना था कि सुदिष्टपुरी में क्या हो रहा है यह समझ से परे है. वहां के लिए तो विश्वविद्यालय से अनुमति नहीं मिली है. यूजीसी के कुछ मानक होते हैं. कुछ तौर तरीके होते हैं. जिसके आधार पर ही प्रवेश और परीक्षाएं होती हैं. वहां के प्राचार्य को तो 4 दिन पहले नोटिस दी गई है. उसका तो वह उत्तर ही नहीं दे रहे हैं. न्यायालय में जाएंगे तो न्यायालय का जो निर्देश होगा उसका पालन किया जाएगा. फिलहाल हमारे यहां सुदिष्टपुरी पीजी कॉलेज के एमए हिंदी और समाजशास्त्र विषयों के लिए छात्रों का पंजीकरण नहीं है.

Tags: बैरिया समाजशास्त्र सुदिष्टपुरी हिन्दी

Post navigation

Previous: ग्राम सभा की जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण, रोकने का आदेश रद्दी की टोकरी में
Next: जीप के धक्का से बाईक सवार घायल

ये भी पढ़ें

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026

Recent Posts

  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर एआई से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

You may have missed

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर एआई से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

General Desk 22 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.