Skip to content
23 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • खपड़िया बाबा के आश्रम पर फिर 101 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

खपड़िया बाबा के आश्रम पर फिर 101 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

सरकारी सहयोग के अलावा जन सहयोग भी कम नहीं रहा, उपहार देने में बढ़ चढ़ कर हुई भागीदारी
General Desk 10 December, 2018 1 minute read

लगातार दूसरी बार सम्पन्न हुआ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह

सरकारी सहयोग के अलावा जन सहयोग भी कम नहीं रहा, उपहार देने में बढ़ चढ़ कर हुई भागीदारी

लालगंज(बलिया)। खपड़िया बाबा आश्रम संकीर्तन नगर श्रीपालपुर में सोमवार को ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ के तहत 101 जोड़े परिणय सूत्र में बँधे.

जिसमें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 65 जोड़े, श्रम विभाग के तरफ से 28 जोड़ो व 8 जोड़ो का बिना पहले के पंजीकरण के ही विवाह सम्पन्न हुआ. सभी कन्याओं का कन्यादान विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह ने किया.

खपड़िया बाबा के आश्रम की ओर जाने वाले हर रास्ते पर सुबह से ही भारी भीड़ भाड़ रही. कहीँ वर के साथ तो कहीं वधू के साथ उनके परिजनों का समूह जाता दिखा.

आश्रम पहुंच कर लोग पहले खपड़िया बाबा आश्रम में पहुंच कर आश्रम के उपासना स्थलों पर विधिवत पूजन अर्चन कर बगल में बने विवाह स्थल पर पहुंच रहे थे. आने वालों के स्वागत व सहयोग में कदम कदम पर भाजपा के कार्यकर्ता तत्परता से लगे थे.

मांगलिक कार्यक्रम विद्वान पंडित आचार्य बुचुल मिश्र, पुरुषोत्तम मिश्र के अगुआई में निर्मल पाण्डेय, आशु मिश्र, सोनू चौबे, धीरज पाण्डेय सहित आधा दर्जन विद्वान ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार वर पूजन से लेकर सिंदूर दान तक की विधि के साथ सम्पन्न हुई.

सरकारी व्यवस्था के तहत प्रत्येक जोड़ो को बर्तन सेट, कुकर, सूटकेस, 02 चादर, श्रृंगारदान, पायल, बिछिया, साड़ी 03 व लड़के के लिए वस्त्र दिया गया.

वही जन सहयोग से इकट्ठा समान पंखा, साड़ी, गैस चूल्हा, पंखा, गद्दा, रजाई, कम्बल, पायल, बाक्स सहित अन्य घरेलू सामान भी प्रत्येक जोड़ो को दिए गए. नगर पंचायत अध्यक्ष शान्ति देवी के तरफ से प्रत्येक जोड़ो को एक एक बड़ा बक्सा दिया गया.

इस अवसर पर पहुंचे सांसद भरत सिंह ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का असर यहां धरातल पर उतरते दिखाई देने की बात कहते हुए विधायक सुरेन्द्र सिंह को बधाई दी। विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि मैं अपने आप को धन्य मान रहा हूँ कि इतनी बेटियों का कन्यादान करने का अवसर मिल रहा है. एक साल के अंदर दूसरी बार यहां सामूहिक विवाह हो रहा है. हमे विश्वास है कि अब किसी गरीब भाई की बेटी धन के अभाव में क्वारी नहीं रहेगी. पहुंचे जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने भी नव दम्पतियों को शुभकामनाएं दीं.

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी बलिया शशिमौली मिश्र, जिला विकलांग अधिकारी कृष्ण कांत राय, एसडीएम लालबाबू दुबे,खंड विकास अधिकारी रणजीत कुमार, सीडीपीओ राकेश यादव, क्षेत्राधिकारी बलिया अवधेश चौधरी सहित दर्जनों के संख्या में अधिकारी मौजूद रहे। वही भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह, मन्टन वर्मा, नर्वदेश्वर मिश्र,नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी आदि भाजपा के कार्यकर्ता व सम्मानित जनता मौजूद रहे. विवाहोपरांत देर शाम तक विवाह प्रमाणपत्र वितरण व विदाई का क्रम चलता रहा. इस अवसर पर बैंड बाजे, गोंड़उ नृत्य भी लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहे. समस्त आगन्तुकों को प्रसाद के रूप में बूंदिया दी गई . सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था रही. खपड़िया बाबा के आश्रम पर लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन शान्तिपूर्वक हंसी खुशी के माहौल में सम्पन्न हुआ.

Tags: बैरिया मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह हर्षोल्लास

Post navigation

Previous: सिखाया योग, दिया नशामुक्ति का संदेश
Next: ग्राम सभा की जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण, रोकने का आदेश रद्दी की टोकरी में

ये भी पढ़ें

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026

Recent Posts

  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

You may have missed

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

General Desk 22 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.