Skip to content
7 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • ददरी मेले को राष्ट्रीय दर्जा दिलाने के लिए पर्यटन मंत्री से मिले सांसद भरत सिंह
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

ददरी मेले को राष्ट्रीय दर्जा दिलाने के लिए पर्यटन मंत्री से मिले सांसद भरत सिंह

सांसद भरत सिंह ने बलिया के ऐतिहासिक ददरी मेला को राष्ट्रीय मेले का दर्जा दिलाने के लिए भारत सरकार के पर्यटन राज्य मंत्री केजे अल्फोंस से नई दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की.
News Desk 16 October, 2018 1 minute read
BHARAT_SINGH

बलिया। सांसद भरत सिंह ने बलिया के ऐतिहासिक ददरी मेला को राष्ट्रीय मेले का दर्जा दिलाने के लिए भारत सरकार के पर्यटन राज्य मंत्री केजे अल्फोंस से नई दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की.

सांसद भरत सिंह ने पर्यटन राज्य मंत्री से बलिया के ऐतिहासिक ददरी मेला के महत्व को बताते हुए राष्ट्रीय स्तर के मेले की मान्यता देने की मांग की. साथ ही बलिया में धार्मिक मान्यता के केन्द्र भृगु आश्रम, पराशर मुनि आश्रम, खपड़िया बाबा आश्रम, नरहरी बाबा के स्थान के पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का आग्रह किया. इसके बाद मंत्री ने सकारात्मक पहल करते हुए अपने सचिव स्तर के अधिकारी से इस कार्रवाई के लिए तत्काल आदेश दे दिए हैं.

सांसद ने मंत्री को अवगत कराते हुए पत्रक के माध्यम से कहा है कि बलिया महादानी राजा बलि की राजधानी थी. बलि ने जिस स्थान पर यज्ञ किया वही स्थान बलिया है. इसी धरती पर भगवान विष्णु का बावन अवतार हुआ था. ब्रह्मा जी के मानस पुत्र महर्षि भृगु ने बलिया में तप किया था. विश्व में महर्षि भृगु का एकमात्र मंदिर भृगु आश्रम बलिया में ही है. यही महर्षि भृगु के शिष्य दर्दर ने प्राचीन काल में बहुत बड़ा यज्ञ किया था.

महर्षि दर्दर के नाम पर ही बलिया में कार्तिक मास में ददरी मेले का आयोजन होता है, जो भारत में दूसरा सबसे बड़ा पशु मेला है. ददरी मेला का प्रमाण सैकड़ों वर्ष पूर्व मुगल काल में भी मिलता है. अकबर के समकालीन इस मेले के लिखित प्रमाण है. फिर भी इस मेले को आज तक राष्ट्रीय दर्जा प्राप्त नहीं हुआ. वेदों में उल्लेखित कार्तिक मास के पवित्र पूर्णिमा स्नान के बाद बलिया में ददरी मेला का आयोजन होता है. जिसमें देश के कोने-कोने से व्यापारी आते हैं. इस वजह से बलिया को राष्ट्रीय स्तर पहचान देने की आवश्यकता है.

बलिया के ऐतिहासिक ददरी मेले को राष्ट्रीय मेला घोषित करने की हरी झंडी मिल गयी है, आज केंद्रीय पर्यटन मंत्री अल्फोंस कन्ननथानम से मिलकर ददरी मेले के ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व को समझाते हुए ददरी मेले को राष्ट्रीय मेला घोषित करने का आग्रह किया, जिसको माननीय मंत्री जी ने सहर्ष स्वीकार किया और खुद बलिया आकर इसकी घोषणा करने का वादा किया. पर्यटन मंत्री जी के आदेश के बाद अब ददरी मेले के सुंदरीकरण व उसके ऐतिहासिक महत्व को बनाये रखने के लिये पर्यटन मंत्रालय से करोड़ों रुपये आने वाले दिनों में जारी होगा, जिससे ददरी मेले का सम्पूर्ण विकास हो सकेगा. इस मेले के विकास में अब धन आड़े नही आयेगा – भरत सिंह (सांसद, बलिया)

Tags: भरत सिंह भृगु आश्रम मंत्री सांसद

Post navigation

Previous: चोरी की चार बाइकों समेत पांच अन्तर्जनपदीय वाहन चोर रसड़ा पुलिस के हत्थे चढ़े
Next: जल्दी छुट्टी लेके आजा, घरवा भइल बा कारगिल, ए बबुआ मेहरी तोहार कइले बिया जियल मुश्किल

ये भी पढ़ें

Belthra School Diwali 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया: स्कूलों में दीप सजाने, रंगोली और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई गई दीपावली

General Desk 7 November, 2026
Dadri Mela Giont wheel
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के ददरी मेले में गोविंदा आएंगे, भोजपुरी फिल्मों के कलाकार भी आएंगे, संत समागम और कव्वाली भी

General Desk 7 November, 2026
Bansdih Flag March 7 Nov 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दीपावली पर बांसडीह में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया मार्च, सुरक्षा का लिए जायजा

General Desk 7 November, 2026

Recent Posts

  • बलिया: स्कूलों में दीप सजाने, रंगोली और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई गई दीपावली
  • बलिया के ददरी मेले में गोविंदा आएंगे, भोजपुरी फिल्मों के कलाकार भी आएंगे, संत समागम और कव्वाली भी
  • दीपावली पर बांसडीह में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया मार्च, सुरक्षा का लिए जायजा
  • धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान
  • भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मूनजी गोंड़ का भव्य स्वागत
  • बांसडीह के महाराजपुर में सरयू का कटान जारी, जियो ट्यूब लगाकर धारा मोड़ने की कोशिश में प्रशासन
  • अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए
  • रोजगार मेले में बलिया के 528 युवाओं को मिली नौकरी, भाजपा नेता ने सौंपे ऑफर लेटर
  • बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं
  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा

You may have missed

Belthra School Diwali 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया: स्कूलों में दीप सजाने, रंगोली और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई गई दीपावली

General Desk 7 November, 2026
Dadri Mela Giont wheel
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के ददरी मेले में गोविंदा आएंगे, भोजपुरी फिल्मों के कलाकार भी आएंगे, संत समागम और कव्वाली भी

General Desk 7 November, 2026
Bansdih Flag March 7 Nov 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दीपावली पर बांसडीह में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया मार्च, सुरक्षा का लिए जायजा

General Desk 7 November, 2026
Bansdih Police Checking
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान

General Desk 6 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

Ballia Live Ballia News बलिया न्यूज बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.