Skip to content
23 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • देश दुनिया
  • ओवैसी ने कहा, उनकी तुलना जिन्ना से करना गलत
  • देश दुनिया

ओवैसी ने कहा, उनकी तुलना जिन्ना से करना गलत

विवादित और भड़काऊ भाषणों के लिए चर्चा में रहने वाले हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि उनकी जिन्ना से तुलना करना गलत है. उन्होंने कभी भी देश तोड़ने की बात नहीं की. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ( एएमयू ) में जिन्ना की मूर्ति से कोई मतलब नहीं है.
News Desk 10 August, 2018 1 minute read
owaisi
कहा-कभी भी देश तोड़ने की बात नहीं की, हमेशा देश का संविधान मानता हूं और देश की बात करता हूं

नई दिल्ली । विवादित और भड़काऊ भाषणों के लिए चर्चा में रहने वाले हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि उनकी जिन्ना से तुलना करना गलत है. उन्होंने कभी भी देश तोड़ने की बात नहीं की. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ( एएमयू ) में जिन्ना की मूर्ति से कोई मतलब नहीं है.
उन्होंने बड़ी बेबाकी से मुस्लिम राजनीति और 2019 के लोकसभा चुनावों पर ” आजतक ” के कार्यक्रम ‘थर्ड डिग्री’ में अंजना ओम कश्यप, निशांत चतुर्वेदी और अशोक सिंघल के साथ खुलकर बात की. कहा, मैं हमेशा देश का संविधान मानता हूं और देश की बात करता हूं. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में जिन्ना की मूर्ति हटाने पर कहा कि बेशक वहां से उनकी मूर्ति हटा दी जाए. इससे उनको कोई लेना-देना नहीं है. हमने हमेशा संविधान की बात की है, देश की बात की है.

मुस्लिम राजनीति नहीं करता

मुस्लिम राजनीति पर ओवैसी का कहना है कि वह मुस्लिम राजनीति नहीं करते, जो दबे कुचले लोग हैं उनके उत्थान की बात करते हैं. उनकी तरक्की की बात करते हैं. स्कूल खोलने की कोई बात नहीं करता है, हमेशा मुसलमानों के उत्थान के नाम पर उनको वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया गया. आज भी वे विकास के लिए तरस रहे हैं. उनको आगे बढ़ने नहीं दिया गया. उन्होंने कहा, ‘मैं उनकी आवाज उठाता हूं जो संविधान में लिखा हुआ है. मैं उसकी बात करता हूं.’ शहीद होने वाले सुरक्षाबलों की गिनती करने वाले अपने विवादित बयान पर ओवैसी का कहना है कि अगर मैं शहीदों की संख्या की बात करता हूं तो उसमें किसी को आपत्ति क्या है , अगर मरने वालों में कितने मुस्लिम शहीद हुए हैं यह बात उठाई जाती है तो इसमें किसी को एतराज नहीं होना चाहिए क्योंकि उससे देशभक्ति की भावना का पता चलता है कि मुस्लिमों में भी देशभक्ति की भावना कम नहीं.

कश्मीरी पंडितों की घर वापसी हो

कश्मीरी पंडितों को जम्मू-कश्मीर वापसी के सवाल पर ओवैसी ने कहा, ‘मैं भी चाहता हूं कि कश्मीरी पंडितों की घर वापसी होनी चाहिए. वहां पर उनको सही ढंग से बसाया जाना चाहिए, लेकिन मोदी सरकार ने कश्मीरी पंडितों को लेकर जो वादे किए थे उस सिलसिले में कोई काम नहीं किया गया. एक भी कदम नहीं उठाया गया, एक भी कश्मीरी पंडित को घर वापसी नहीं करवाई गई.’

मोदी और राहुल ने क्या किया

2019 के चुनावों की बात करते हुए ओवैसी का कहना है कि 2019 के चुनाव में रीजनल पार्टीज का काफी असर होगा. ओवैसी का कहना है कि मोदी और राहुल ने क्या किया. मोदी की आलोचना के सवाल पर ओवैसी ने कहा कि मोदी ने अच्छा काम किया है जिससे उनकी तारीफ की जाए. मोदी सरकार मॉब लिंचिंग के लिए जानी जाएगी. 2019 में मॉब लिंचिंग बड़ा मुद्दा होगा.

घुसपैठिया कहना गलत

ओवैसी का कहना है कि वह भीमराव अंबेडकर को अपना आदर्श मानते हैं. एनआरसी के मुद्दे पर भी ओवैसी ने घुसपैठियों को वापस भेजे जाने को गलत ठहराते हुए कहा कि उन लोगों को जिनके नाम ड्राफ्ट में नहीं आए हैं. उनको घुसपैठिया कहना गलत है अभी तक यह सिद्ध नहीं हुआ है कि वे घुसपैठिए हैं.

Tags: सांसद हैदराबाद

Post navigation

Previous: महागठबंधन में दरार ही दरार : केजरीवाल का एलान, नहीं होंगे गठबंधन का हिस्सा
Next: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नहीं होंगे गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि ! तारीख को लेकर भ्रम

ये भी पढ़ें

Rangeelo Varanasi 2
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बांसडीह

बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले

General Desk 20 September, 2026
Samrat Chaudhary
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

रील और वीडियो बनाने पर रुपए देगी बिहार सरकार, करना होगा इन शर्तों का पालन

General Desk 20 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

You may have missed

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

General Desk 22 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.