Skip to content
22 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • डीएम की नजर अब परिषदीय विद्यालयों पर, लापरवाह शिक्षकों की खैर नहीं
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

डीएम की नजर अब परिषदीय विद्यालयों पर, लापरवाह शिक्षकों की खैर नहीं

डीएम ने अध्यापको का लिया टेस्ट
General Desk 7 July, 2018 1 minute read

बैरिया(बलिया)। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने मुरलीछपरा ब्लॉक के भगवानपुर में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापक अनुपस्थित मिले. साथ ही विद्यालय में अन्य कई कमियां मिलीं. इस पर नाराज जिलाधिकारी ने दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का आदेश बीएसए को दिया. जिलाधिकारी ने अध्यापकों को कर्तव्य निर्वहन का पाठ पढ़ाया.

जुलाई में परिषदीय विद्यालय खुलने के बाद जिलाधिकारी का विशेष जोर है कि विद्यालयों में अध्यापकों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए. साथ ही पठन-पाठन की गुणवत्ता को बेहतर बनाया जाए. इसी का जायजा लेने के लिए मुरली छपरा विकासखंड के भगवानपुर मिडिल स्कूल पर अचानक जा धमके. वहां साफ सफाई पठन-पाठन की गुणवत्ता आदि की जांच की. दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित थे. इस पर उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सरफराज अहमद व प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पवन कुमार पासवान को निलंबित करने का फरमान सुना दिया. मिडिल स्कूल में मौजूद दोनों अध्यापक भी डीएम के सवालों का सही-सटीक उत्तर नहीं दे पा रहे थे. इस पर कहा कि जीवन भर पढ़ना-पढ़ाना है. ऐसे में अध्यापकों की ये स्थिति अत्यंत आपत्तिजनक है. छात्रों की उपस्थिति भी काफी कम होने पर सवाल किया. कुल 73 बच्चों के मुकाबले 22 छात्र छात्राएं ही उपस्थिति थीं. क्लासरूम में टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मैटेरियल) नहीं लगे होने पर भी नाराजगी जताई.
बीएसए संतोष राय को ये सभी कमियां दूर कराने का निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि खाली पड़े विद्यालय परिसर में प्रत्येक बच्चे बच्चों के नाम एक पौधे लगाए जाएं. बच्चों को बताया जाए कि यह पौधा आपका है. निश्चित रूप से उन पौधों को बचाने के लिए सभी अपना योगदान देंगे. ऐसी पहल करें तो निश्चित ही यह परिसर हरा भरा हो सकता है. प्राथमिक विद्यालय में बिजली व्यवस्था होते हुए भी पंखे नहीं लगे होने पर बीएसए को तत्काल पंखा लगवाने को कहा.

अध्यापकों का लिया टेस्ट

उच्च प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वहां के गणित विज्ञान के दोनों अध्यापकों का टेस्ट ले लिया. अध्यापक अनंत पटेल को रेखागणित का एक प्रश्न हल करने को कहा, जबकि अरुण यादव को बीजगणित का प्रश्न दिया. वैसे तो दोनों अध्यापकों ने प्रश्न हल कर लिए लेकिन हल करने के मेथड आदि के बारे में पूछा तो उसे स्पष्ट नहीं बता पाए. कुल मिलाकर डीएम के इस टेस्ट में दोनों अध्यापक पूरी तरह पास नहीं हो पाए. इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और पठन पाठन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के निर्देश दिए.

एक कुशल अध्यापक के रूप में दिखीं एसपी

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली एक कुशल अध्यापक के रूप में दिखीं. उन्होंने प्राथमिक विद्यालय में क्लास चार के बालक-बालिकाओं को गणित विषय में स्थानीय मान निकालने के तरीके बताए. इसके अलावा सामान्य ज्ञान की कुछ जरूरी बातें बच्चों से साझा कीं. गणित के अलावा सामान्य ज्ञान के भी कुछ सवाल पूछे, जिसका सही उत्तर बच्चों ने दिया. इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चे एकदम ठीक हैं. सिर्फ अध्यापकों को मनोयोग से पढ़ाने की जरूरत है. जिन बच्चों को बैग नहीं मिल पाया था, उनको अपने हाथों से बैग देकर उत्साहवर्धन किया.

फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं अध्यापक

निरीक्षण के दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर पर दोनों अध्यापकों को जीन्स पहनकर स्कूल आने पर नाराजगी जताते हुए कड़ी फटकार लगाई. कहा कि आगे से फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं. देखने मे भी अध्यापक की तरह लगने चाहिए. बेसिक शिक्षा अधिकारी सन्तोष राय को इस पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया.

Tags: बैरिया भगवानपुर

Post navigation

Previous: थाना समाधान दिवस पर धमके डीएम, एसपी, लहू लुहान फरियादी को नहीं सुनने दिया गया
Next: सुरहिया डीहबाबा के पास ट्रक मोटरसाईकिल की टक्कर, एक की मौत, दूसरा गम्भीर

ये भी पढ़ें

Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बांसडीह

शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट

General Desk 21 October, 2026
Late Mohan Singh Memory
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन

General Desk 21 October, 2026
Madhuban Dhala Accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल

General Desk 21 October, 2026

Recent Posts

  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी

You may have missed

Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बांसडीह

शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट

General Desk 21 October, 2026
Late Mohan Singh Memory
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन

General Desk 21 October, 2026
Madhuban Dhala Accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल

General Desk 21 October, 2026
Sonadih Accident crosing
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी

General Desk 21 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.