Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • बतकही
  • क्या देश की सबसे बड़ी त्रासदी है आरक्षण?
  • बतकही
  • बहरवासू
  • ब्रेकिंग न्यूज

क्या देश की सबसे बड़ी त्रासदी है आरक्षण?

क्या देश की सबसे बड़ी त्रासदी है आरक्षण? आरक्षण विरोधियों की माने तो अयोग्य व्यक्ति जब ऊँचे पदो पर पहुँच जाते है तो ना समाज का भला होता है और ना ही देश का और सही बात तो यह है कि आरक्षण जैसी चीजें मूल जरूरतमंदों के पास तक तो पहुँच ही नही पाती. बस कुछ मलाई खाने वाले लोग इसका फायदा उठाते है.
News Desk 24 June, 2018 1 minute read
RESERVATION

बैरिया (बलिया)। क्या देश की सबसे बड़ी त्रासदी है आरक्षण? आरक्षण विरोधियों की माने तो अयोग्य व्यक्ति जब ऊँचे पदो पर पहुँच जाते है तो ना समाज का भला होता है और ना ही देश का और सही बात तो यह है कि आरक्षण जैसी चीजें मूल जरूरतमंदों के पास तक तो पहुँच ही नही पाती. बस कुछ मलाई खाने वाले लोग इसका फायदा उठाते है. आरक्षण जैसी सहूलियतें चाहे वो गरीबी उन्मूलन हो या सरकारी राशन कि दुकानें. सब जेब भरने का धंधा है और कुछ नहीं. 1950 में संविधान लिखा गया और आज तक आरक्षण लागू है. बाबा साहब अंबेडकर ने भी इसे कुछ समय के लिए लागू किया था. अंबेडकर जानते थे कि यह आरक्षण बाद में नासूर बन सकता है. इसलिए उन्होंने इसे कुछ वर्षो के लिए लागू किया था, जिससे कुछ पिछड़े हुए लोग समान धारा में आ सके. सच्चाई तो यह है कि पूँजी की सर्वग्रासी मार ने सवर्ण जातियों की एक भारी आबादी को भी सर्वहारा, अर्द्ध सर्वहारा और परेशानहाल आम निम्न-मध्य वर्ग की क़तारों में धकेल दिया है, ऐसे में आरक्षण विरोधियों की आवाज अब मुखर होती जा रही है. इस आरक्षण नीति पर ओमान की राजधानी व सबसे बड़े शहर मस्कट में वरिष्ठ पदों पर कार्यरत कुछ युवाओं के विचार –

बलिया के धतुरीटोला गांव के मूल निवासी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ओमान की राजधानी मस्कट में वोल्टेम मल्टीनेशनल कम्पनी के असिस्टेंट मैनेजर हैं. राघवेंद्र प्रताप कहते है कि आरक्षण न्यायसंगत नही है. भारत की सरकारी व्यवस्था जातीय आरक्षण की जंजीर में जकड़ी हुई है. आरक्षण के कारण भारत में प्रतिभा की कद्र नही हैं. एक तरफ 90% अंक प्राप्त करने वाला व्यक्ति बेरोजगार है, वही 40% अंक प्राप्त करने वाला एक अच्छे पद पर पहुँच जाता है. यह व्यवस्था न्यायसंगत नहीं है, जिसको आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए, उसे आज भी नहीं मिल रहा है. आरक्षण का लाभ वही ले रहा है, जिस की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो गई है. आरक्षण का प्रावधान भारतीय संविधान में इसलिए था की पिछड़े वर्ग को आगे लाये जा सके, लेकिन ये आज अप्रासंगिक हो गया है. इस आरक्षण नीति पर हमारे बुद्धिजीव वर्ग, जन नेता और सरकार को विचार करना चाहिए ताकि यह व्यस्था न्यायसंगत बन सके, अन्यथा जातीय आरक्षण के चलते आने वाले दिनों में विद्रोह की स्थिति बन सकती है. आरक्षण जातीय आधार पर तो होना ही नहीं चाहिए. आरक्षण पूरी तरह से आर्थिक स्थिति पर होना चाहिए. अभी देखें बहुत से लोग जो की करोड़पति हैं, फिर भी वह आरक्षण का लाभ ले रहे हैं, जो कि सर्वथा अनुचित है. हमें इस आरक्षण नीति पर विचार करनी चाहिये.

ओमान में ही आईटी इंजीनियर राजेश कुमार कहते हैं कि आरक्षण होना चाहिए, लेकिन ये आर्थिक आधार पर होना चाहिए. आरक्षण का लाभ एक बार ही मिलना चाहिए, न कि पीढ़ी दर पीढ़ी.
ओमान में ही कार्यरत डिजाइन प्रबंधक चंद्रशेखर राव कहते हैं कि आरक्षण एक अच्छी व्यस्था नहीं है, मेरी राय में यह होना ही नहीं चाहिए. आरक्षण ने पिछले 70 साल में क्या परिवर्तन ला दिया है? आरक्षण से वंचित क्लास आज पीछे हो गया है, वहीं तथाकथित बैकवर्ड आगे हो गए हैं. आरक्षण का केवल दुरुपयोग हुआ है, अब सब को एक सामान व्यवस्था मिलनी चाहिए.
ओमान में ही कार्यरत डिजाइन इंजीनियर सुनील पटेल भी आरक्षण का विरोध करते हैं. कहते हैं कि बाबा साहब ने 10 साल के लिए आरक्षण को बोला था, लेकिन अब 70 साल हो गए फिर भी आरक्षण का दुरुपयोग हो रहा है.
Tags: मस्कट

Post navigation

Previous: मासूम संग दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
Next: डीएम की पहल : ओडीएफ अभियान में चित्रकारों को मिलेगा रोजगार

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

You may have missed

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप

General Desk 20 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.