Skip to content
29 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • देश दुनिया
  • जब चिता-राख चिनगारी से, धुधुकत तनिकी अंगारी से, सोला निकलल, धधकल, फइलल, बलिया का क्रान्ति पुजारी से..
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज

जब चिता-राख चिनगारी से, धुधुकत तनिकी अंगारी से, सोला निकलल, धधकल, फइलल, बलिया का क्रान्ति पुजारी से..

मंगल पांडेय राष्ट्र के गौरव - विधायक
General Desk 8 April, 2018 1 minute read
MANGAL_PANDEY

मंगल पांडेय राष्ट्र के गौरव – विधायक

नगवां(बलिया)। अमर शहीद मंगल पांडे के बलिदान से समूचा राष्ट्र गौरवान्वित होता है. आज उन्हीं की बदौलत हम सभी स्वतंत्र भारत में अमन चैन से रह रहे हैं . मंगल पांडे समूचे राष्ट्र के गौरव के प्रतीक हैं. उक्त बातें बलिया नगर विधानसभा के विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला ने शहीद मंगल पांडे के पैतृक गांव नगवा में रविवार के दिन स्मारक सोसाइटी द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कही.

उन्होंने कहा कि मंगल पांडे के चरित्र से सीख लेकर के आज हम सभी युवाओं को अन्याय अत्याचार तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा लेनी होगी. तभी जाकर के हम मंगल पांडे के सपनों के अनुरूप इस देश का निर्माण कर सकेंगे. उन्होंने मंगल पांडे को आदर्श पुरुष बताया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज मंगल पांडे के व्यक्तित्व के कारण ही उनके पैतृक गांव में उनकी पुण्यतिथि मनाते समय हम लोग गौरवान्वित हो रहे हैं. उन्होंने शहीद मंगल पांडे के पैतृक गांव के विकास तथा उनसे जुड़ी हुई संस्थाओं के विकास के लिए हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर पूर्वांचल के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ जनार्दन राय ने मंगल पांडे को महान क्रांतिकारी बताते हुए उन्हें नमन किया. इस मौके पर शहीद मंगल पांडे स्मारक सोसायटी द्वारा क्षेत्र के सभी प्रधानों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया. इस मौके पर मुख्य रुप से नगवां के प्रधान प्रतिनिधि विमल पाठक, प्राचार्य डॉ रामप्रकाश कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रकाश पाठक, मोहन दुबे, घनश्याम पांडेय, बीटू मिश्रा, पिंटू मिश्रा, जवाहर पाठक, धर्मदेव पाठक, जगेश्वर मितवा, लालू पाठक, हरिशंकर पाठक, मोती पाठक, ज्योति ओझा, अनुष्का, बाबुल सिंह, उमाशंकर पाठक, गिरधारी पाठक आदि लोग मौजूद थे. अध्यक्षता शिवजी पाठक तथा संचालन ओम प्रकाश तिवारी ने किया.

उधर शहीद मंगल पांडेय इंटर कॉलेज में भी मंगल पांडे के 161वें शहादत दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला ने मंगल पांडे स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद इंटर कॉलेज में छात्र छात्राओं के लिए विधायक निधि से आर ओ प्लांट लगाने की घोषणा की. इस मौके पर मुख्य रूप से बशिष्ठ दत्त पांडेय, प्रमोद पांडेय, कमलेश पांडेय, कौशल सिंह, संजय पांडेय, विनीत पाठक, छोटेलाल पाठक, पूर्णन्दू शुक्ला, परमात्मा नंद यादव, विवेकानंद सिंह, भगवान चौधरी, हरिशंकर, अंजनी पांडेय आदि लोग मौजूद थे. अंत में सभी लोगों का आभार विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि राय एवं उप प्रबंधक कृष्णकान्त पाठक ने व्यक्त किया.

मंगल पांडे की प्रपौत्र वधू तेतरी देवी को किया गया सम्मानित

जंगे आजादी के प्रथम शहीद मंगल पांडे के 161 वें बलिदान दिवस के मौके पर मंगल पांडे विचार मंच ने उनके पैतृक आवास पर जाकर शहीद मंगल पांडेय की प्रपौत्र वधू श्रीमती तेतरी देवी को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम से सम्मानित किया. इसके पूर्व विचार मंच के सदस्यों ने मंगल पांडे की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर कृष्ण कान्त पाठक ने कहा कि मंगल पांडे के स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए हम सभी को आगे आना होगा. क्योंकि मंगल पांडे बलिया ही नहीं बल्कि संपूर्ण देश के धरोहर है. इस मौके पर मुख्य रुप से विचार मंच के अध्यक्ष कृष्णकांत पाठक, प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष विमल पाठक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह, घोड़हरा के प्रधान नफीस अख्तर, गणेश जी सिंह, बबन विद्यार्थी, डॉ सुरेशचंद प्रसाद, सूर्य प्रताप यादव, पन्नालाल गुप्ता, संतोष पाठक, यज्ञ किशोर पाठक, राजू मिश्रा, रविंद्र तिवारी, नरेंद्र पांडेय, अख्तर अली, उमाशंकर पाठक आदि लोग मौजूद रहे.
मंगल पांडेय के स्मारक का होगा कायाकल्प-सासंद

मंगल पांडे के स्मारक परिसर का जल्द ही कायाकल्प होगा. उनके गरिमा के अनुरूप उनके स्मारक स्थल का विकास किया जाएगा. उक्त बातें बलिया संसदीय क्षेत्र के सांसद भरत सिंह ने मंगल पांडे के बलिदान दिवस के मौके पर नगवां में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पत्रकारों से कही. इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश के गौरव शहीद मंगल पांडे तथा उनके स्मारक परिसर के जीणोद्धार कार्य योजना बनाकर किया जाएगा.

Tags: मंगल पाण्डेय

Post navigation

Previous: राम से बड़ा राम का नाम, सेतु चढ़ श्री राम गए और लांध गये हनुमान- पं राधेश्याम
Next: अशासकीय सहायता प्राप्त इंका के प्रबंधक लामबन्द, शिक्षक नियुक्ति के अधिकार के लिए जाएंगे कोर्ट

ये भी पढ़ें

Akhilesh Yadav Keshav Prasad Maurya
  • ELECTION लाइव
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • राजनीति

एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य

General Desk 28 October, 2026
Manoj Tiwari Pawan
  • Uncategorised
  • देश दुनिया
  • भोजपत्तर
  • स्क्रीन TASTE

आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी

General Desk 27 October, 2026
chambal film Festival 17th
  • देश दुनिया
  • स्क्रीन TASTE

चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन

General Desk 25 October, 2026

Recent Posts

  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस
  • आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी
  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया
  • बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी
  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ
  • थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें
  • सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए
  • नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान
  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए

You may have missed

Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप

General Desk 29 October, 2026
SDM at Bansdih Katan Place
  • Uncategorised

महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना

General Desk 29 October, 2026
Sikandarpur Accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

General Desk 29 October, 2026
Jaya Kishori Ballia
  • जिला जवार
  • बांसडीह

कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान

General Desk 29 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.