Skip to content
27 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • आज 3000 शिक्षा मित्र बलिया से लखनऊ के लिए कूच करेंगे
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

आज 3000 शिक्षा मित्र बलिया से लखनऊ के लिए कूच करेंगे

साहिल की परवाह नहीं है, तूफां लाख भले ही आये... नहीं झुके थे नहीं झुकेंगे, चाहे जान भले ही जाये... सत्याग्रह आंदोलन के तीसरे दिन शिक्षामित्रों ने कुछ इसी अंदाज में न सिर्फ उपवास रखा
News Desk 20 August, 2017 1 minute read

बलिया। साहिल की परवाह नहीं है, तूफां लाख भले ही आये… नहीं झुके थे नहीं झुकेंगे, चाहे जान भले ही जाये… सत्याग्रह आंदोलन के तीसरे दिन शिक्षामित्रों ने कुछ इसी अंदाज में न सिर्फ उपवास रखा, बल्कि ‘अध्यादेश लाना होगा-शिक्षामित्रों को बचना होगा‘ का नारा भी बुलंद किया. धरना सभा पर बीएसए प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ पटल सहायक/राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री वेद प्रकाश पांडेय ने उपवास पर बैठे शिक्षामित्रों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया.

बीएसए कार्यालय पर आयोजित जनपद स्तरीय सत्याग्रह आंदोलन के अंतिम दिन वक्ताओं ने प्रदेश सरकार को निशाने पर लिया. कहा कि 17 साल से बेसिक शिक्षा की तस्वीर संवारने वाले शिक्षामित्रों के प्रति सरकार का रवैया पूरी तरह संवेदनहीन है. विस चुनाव के घोषणा पत्र में शिक्षामित्रों को शामिल करने वाली प्रदेश सरकार इनकी समस्या पर गंभीर नहीं है, लेकिन शिक्षामित्र चुप नहीं बैठेंगे. 21 अगस्त से लखनऊ में आयोजित प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन आंदोलन में शामिल होने के लिए बलिया के 3000 शिक्षामित्र 20 अगस्त को रवाना होंगे. हमें 17 साल का हिसाब चाहिए. सरकार को अपना वादा याद नहीं आया तो 25 अगस्त को प्रदेश के शिक्षामित्र दिल्ली में जुटेंगे और अध्यादेश जारी होने तक डटे रहेंगे.

शिक्षामित्रों के अगस्त क्रांति धरना सभा में मंडलीय अध्यक्ष राज्य कर्मचारी परिषद ब्रजेश सिंह, नेता राज्य कर्मचारी सुशील त्रिपाठी, माशिसं के जगतनारायण मिश्र, शिक्षक नेता घनश्याम चौबे, धीरज राय, कामेश्वर सिंह, शर्मानाथ यादव, धर्मेन्द्र गुप्त, रमाशंकर शर्मा, संतोष पांडेय, राजमंगल यादव, अनिल राय, काशीनाथ यादव, सरल यादव, चन्द्रभान सिंह, जितेन्द्र राय, सत्येन्द्र वर्मा, राजू प्रसाद, बसुंधरा राय, शोभा सिंह, ममता मिश्र, अनिल, शिवजी गुप्त, अजय श्रीवास्तव, संतोष यादव, राजेश साहनी, अनिल मिश्र इत्यादि मौजूद रहे. सत्याग्रह आंदोलन में सहयोग करने वाले कर्मचारी व शिक्षक संगठनों के प्रति जिला संयोजक पंकज कुमार सिंह व सह संयोजक सूर्यप्रकाश यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया. अध्यक्षता रमेश पांडेय व संचालन श्माम नंदन मिश्र उर्फ मंटू ने किया. 
सम्मान वापसी की लड़ाई लड़ रहे शिक्षामित्रों के सत्याग्रह आंदोलन के अंतिम दिन उपवास पर बैठने वाले शिक्षामित्रों में नीतू उपाध्याय, विजयलक्ष्मी यादव, सुमन चतुर्वेदी, मीना कुमारी, पुष्पा वर्मा, शशिप्रभा, पुष्पम राय, सुनीता शर्मा, लता शर्मा, रीता सिंह, श्रेयलता सिंह, गुंजन राय, सीमा पांडे, सोनी दुबे, विजयलक्ष्मी, नम्रता तिवारी, इंदु श्रीवास्तव, आशा यादव, मंजू उपाध्याय, मधु सिंह, विजया मिश्रा, वंदना मिश्रा, रीता देवी, अंजू सिंह, मंजू राय, सुनंदा राय, अंजू कुशवाहा, संगीता गिरी, ममता वर्मा, सीमा चैहान, कुसुम यादव, इंदु मिश्रा, नेहा गुप्ता, सारिका सिंह, रीना गुप्ता, माला गुप्ता, सुनीता सिंह, पूनमबाला, सीमा पाल, बृजेश कुमार सिंह, शशिकांत चैबे, रामजी यादव, सत्यप्रकाश चैहान, देवेंद्र प्रसाद, संतोष कुमार यादव, दीपक उपाध्याय, चन्द्र शेखर सिंह, अनिल सिंह, अवधेश कुमार भारती, रामजी यादव, अजय शक्ति यादव, अननेश कुमार मिश्रा, इंद्रजीत यादव, लक्ष्मी यादव, संजीव कुमार सिंह शामिल रहे.

21 अगस्त से लखनऊ में आयोजित आंदोलन में शामिल होने के लिए शिक्षामित्रों ने रणनीति तैयार की है. सभी ब्लाकों में संयोजक व सह संयोजक नियुक्त किये गये है, जिनके नेतृत्व में 20 अगस्त को शिक्षामित्र लखनऊ के लिए रवाना होंगे. इसकी जानकारी देते हुए जिला संयोजक पंकज सिंह व सह संयोजक सूर्यप्रकाश यादव सोनू ने बताया कि दुबहर ब्लाक का संयोजक सूर्य प्रताप यादव व सह संयोजक आंनद मोहन पांडेय को बनाया गया है. इसी तरह हनुमानगंज में अशोक कुमार यादव व रामजी यादव, बेलहरी में दीप नारायण मिश्रा व अवनीश कुमार, रेवती में आनंद ओझा व दशरथ वर्मा, चिलकहर में लालदेव यादव व राजेश चौरसिया, नगरा में संजीव कुमार सिंह व रामप्रसाद वर्मा, मनियर में बृजेश कुमार यादव व अवधराज यादव, मुरली छपरा रमेश पांडेय व पवन यादव, बैरिया में रिंकू तिवारी व विजय कुमार सक्सेना, बांसडीह में राजेश कुमार दुबे व उमेश कुमार यादव, गड़वार में चंद्रभूषण प्रसाद व संतोष यादव, नवानगर में अब्दुल्ला व धनंजय कुमार राय, सोहाव में शशिकांत उपाध्याय व निर्भय नारायण यादव, पंदह में श्याम कुमार शर्मा व विद्यासागर यादव, बेरूवारबारी में जय प्रकाश यादव व गुड्डू, रसड़ा में अजय कुमार कन्नौजिया व तेज नारायण सिंह, सीयर में रामविलास यादव व निराला कुमार राव को संयोजक तथा सह संयोजक बनाया गया है.

Tags: बीएसए बेसिक शिक्षा लखनऊ शिक्षा मित्र सुप्रीम कोर्ट

Post navigation

Previous: चोटीकटवा – वारदात के बाद महथापार, सकलपूरा, उरदैना, कट्या में दहशत
Next: आज विकास भवन प्रांगण में आधार मेला लगेगा

ये भी पढ़ें

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026

Recent Posts

  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

You may have missed

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026
Ramgovind chaudhary
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी

General Desk 26 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.