Skip to content
22 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • सतीशचंद्र और मथुरा महाविद्यालय के छात्रों ने खोला मोर्चा
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

सतीशचंद्र और मथुरा महाविद्यालय के छात्रों ने खोला मोर्चा

सतीश चंद्र कॉलेज और मथुरा महाविद्यालय के छात्र नेताओं ने महाविद्यालय प्रशासन द्वारा की जा रही कथित धांधली के विरोध में बुधवार को मोर्चा खोल दिया.
News Desk 26 July, 2017 1 minute read

बलिया/रसड़ा।  सतीश चंद्र कॉलेज में स्नातक कक्षाओं में फर्जी तरीके से प्रवेश करने का आरोप लगाते हुए छात्रों ने बुधवार को कॉलेज गेट पर प्रदर्शन किया. उधर, मथुरा महाविद्यालय के छात्र नेताओं ने महाविद्यालय प्रशासन द्वारा की जा रही धांधली के विरोध में बुधवार को प्राचार्य को पत्रक सौंपा.

सतीश चंद्र कॉलेज के छात्रों का आरोप था कि कॉलेज प्रशासन अपने चहेतों का प्रवेश फर्जी तरीके से कर रहे हैं. छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने कहा कि कॉलेज प्रशासन योग्य छात्रों को रोककर प्रतीक्षा सूची वाले छात्रों को प्रवेश दे रहा है. इसकी सूचना जब प्राचार्य को दी गई तो वह भड़क गए, लेकिन मामले में जब छात्रों ने प्रमाण उपलब्ध कराया तो फर्जी प्रवेश को निरस्त करने के आश्वासन दिए. ऐसे में पूरे मामले की जांच कराकर इसमें दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. पूर्व अध्यक्ष राहुल मिश्र ने कहा कि इस तरह की धांधली को छात्र कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे. कालेज में प्रतीक्षा सूची व अन्य बड़े जुगाड़ वाले छात्रों को फर्जी प्रवेश तो दिया ही जा रहा साथ में अन्य महाविद्यालयों की तुलना में उनसे तीन सौ रुपये भी अधिक वसूले जा रहे हैं. यह छात्रों के साथ सरासर नाइंसाफी है. बड़ी बात है कि इस तरह के कृत्यों का विरोध करने वाले छात्रों या अभिभावकों के साथ बदसलूकी भी की जा रही है. छात्रों ने कहा कि तमाम निगरानी के बाद भी प्रतीक्षा सूची वाले छात्र का प्रवेश कैसे हुआ इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. प्रदर्शन में विकास सिंह, पवन राय, गोलू सिंह, हिमांशु उपाध्याय, संदीप सिंह, विशाल सिंह आदि मौजूद थे. अध्यक्षता पूर्व महामंत्री छोटू यादव व संचालन उपाध्यक्ष शुभम गुप्त ने किया.

सतीश चंद्र कॉलेज के प्राचार्य डॉ.अशोक कुमार उपाध्याय ने कहा कि सत्र 2017-18 में बीए प्रथम वर्ष में त्रुटिवश हुए प्रवेश को तत्काल निरस्त कर दिया गया है. इसमें जनाड़ी निवासी पिंटू राय का प्रवेश कर दिया गया था, जबकि इसका नाम प्रतीक्षा सूची में है. ऐसे में प्रवेश समिति की संस्तुति पर इसके प्रवेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए समिति को प्रवेश कार्य में अति सतर्कता बरतने व पारदर्शिता से काम करने के निर्देश दिए गए हैं.

इसी क्रम में मथुरा महाविद्यालय के छात्र नेताओं ने महाविद्यालय प्रशासन द्वारा की जा रही धांधली के विरोध में बुधवार को प्राचार्य को पत्रक सौंपा. छात्रों ने चेताया कि उनकी मांगों पर अमल नहीं किया गया तो  छात्र एक अगस्त को धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे. पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक सिंह रिशू ने पत्र में  मांग किया कि प्रवेश ऑनलाइन किया जा रहा है, जिसमें अधिक अंक पाने वाले को एक भी प्रायोगिक विषय नहीं दी जा रही है. जबकि कम अंक पाने वालों को दो दो प्रायोगिक विषय दी जा रहे हैं. ऐसे छात्र जिनका प्रवेशित दो या तीन वर्ष के अंतराल का है, उनका ऑनलाइन आवेदन संकलित हो चुका है. ऐसे छात्रों का चालान  के माध्यम से शुल्क भी जमा किया जा चुका है. इस व्यवस्था में सुधार करके प्रायोगिक विषय में सुधार करने एवं अंतराल वाले छात्रों को प्रवेश की अनुमति प्रदान नहीं की जाती है तो  छात्र एक अगस्त को आंदोलन करेंगे. पत्रक सौंपने वालों में ललित सिंह बिट्ट, अभिषेक सिंह, रितेश यादव, सोनू कुरेशी, दिलीप सिंह, संदीप सिंह, भरत गिरी, रोहित कुमार यादव, सुधीर यादव, रोहित सिंह आदि छात्र नेता उपस्थित रहें.

Tags: मथुरा महाविद्यालय रसड़ा सतीश चंद्र कॉलेज

Post navigation

Previous: सड़क हादसों में बाइक सवार युवक समेत दो लोगों की जान गई
Next: नगहर पोखरे पर पौधरोपण का शुभारंभ

ये भी पढ़ें

Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बांसडीह

शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट

General Desk 21 October, 2026
Late Mohan Singh Memory
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन

General Desk 21 October, 2026
Madhuban Dhala Accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल

General Desk 21 October, 2026

Recent Posts

  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी

You may have missed

Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बांसडीह

शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट

General Desk 21 October, 2026
Late Mohan Singh Memory
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन

General Desk 21 October, 2026
Madhuban Dhala Accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल

General Desk 21 October, 2026
Sonadih Accident crosing
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी

General Desk 21 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.