Skip to content
24 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • आईएसआई के लिए जासूसी प्रकरण पर चुप क्यों हैं मोदी – अरविंद गोंडवाना
  • Uncategorised
  • जिला जवार

आईएसआई के लिए जासूसी प्रकरण पर चुप क्यों हैं मोदी – अरविंद गोंडवाना

तमाम आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने, सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज की निगरानी में जांच कराने की मांग को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, रिहाई मंच, फूलन सेना, इंडियन पीपुल्स सर्विसेज आईपीएस, स्वराज अभियान ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा.
News Desk 7 March, 2017 1 minute read

बलिया। मध्यप्रदेश में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में पकडे़ गये 11 भाजपा, आरएसएस कार्यकर्ता व पश्चिम बंगाल में बच्चों की तस्करी की आरोपी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रूपा गांगूली व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सहित तमाम आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने, सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज की निगरानी में जांच कराने की मांग को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, रिहाई मंच, फूलन सेना, इंडियन पीपुल्स सर्विसेज आईपीएस, स्वराज अभियान ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा.

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व इंडियन पीपुल्स सर्विसेज आईपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद गोंडवाना ने कहा कि देश भक्ति का चोला ओढे भाजपा-आरएसएस जैसे संगठन के नेताओं का आईएसआई के लिए जासूसी करना संघ परिवार का कौन सा राष्ट्रवाद है. उन्होंने कहा कि हर मुद्दे पर मन की बात करने वाले प्रधानमंत्री मोदी देश की सुरक्षा से जुडे इस मुद्दे पर चुप क्यों है. इस पर भी उन्हें अपने मन की बात कहनी चाहिए.

रिहाई मंच के जिला अध्यक्ष डा.अहमद कमाल और सचिव मंजूर आलम ने कहा कि इन मुद्दों को लेकर रिहाई मंच पूरे जिले में जनजागरूकता अभियान चलाकर संघ परिवार के असली चेहरे को उजागर करेगा. इस अवसर पर फूलन सेना के प्रदेश अध्यक्ष साहनी विरेन्द्र निषाद ने कहा कि भाजपा-आरएसएस का चाल, चेहरा और चरित्र अब जनता के बीच उजागर हो गया है. जनता सवाल पूछ रही है कि आखिर ये कौन सा राष्ट्रवाद है जिसके लिए पाकिस्तान के लिए जासूसी करना पड़ रहा है. स्वराज अभियान के वरिष्ठ नेता एडवोकेट बलवंत यादव व कामरेड तेजनारायण ठाकुर ने संयुक्त रूप से कहा कि इस मसले को जिस तरह से दबाया जा रहा है, वह साबित करता है कि इसमें भाजपा के और भी वरिष्ठ नेता मंत्री शामिल है.

इस अवसर पर कुंवर सिंह पीजी कालेज छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री रंजीत कुमार निहाल, छात्रनेता मंगल पेरियार, रोशन अली ने संयुक्त रूप से कहा कि संघ परिवार और भाजपा के देश विरोधी चरित्र को उजागर करने के लिए नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जायेगी और जल्दी ही देश भर से विद्वानों को बुलाकर इस मुद्दे पर सेमिनार का आयोजन किया जायेगा, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश महासचिव गोपाल खरवार कर्णपुरी, जिला संरक्षक दादा अलगू गोंड, परशुराम खरवार, उषा राय, सुशांत राज भारत, शिवशंकर खरवार, छात्रनेता राजेशखर रवि, ज्ञानप्रकाश, अखिलेश सिंह उर्फ माले सिंह आदि उपस्थित रहे.

Tags: भाजपा मध्यप्रदेश राष्ट्रपति संघ

Post navigation

Previous: भुड़कुड़ा में पूर्व प्रधान का घर खंगाल ले गए चोर
Next: राम जानकी मन्दिर से 300 वर्ष पुरानी अष्टधातु की मूर्तियां चोरी

ये भी पढ़ें

ex DM MP Singh Vidai
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

General Desk 23 September, 2026
Bansdih New Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी

General Desk 23 September, 2026
Ballia Ram Anant Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

General Desk 23 September, 2026

Recent Posts

  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

You may have missed

ex DM MP Singh Vidai
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

General Desk 23 September, 2026
Bansdih New Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी

General Desk 23 September, 2026
Ballia Ram Anant Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

General Desk 23 September, 2026
Camera Looter Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे

General Desk 23 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.