Skip to content
27 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • देश दुनिया
  • जेल में बंद ये धुरंधर भी ठोंक रहे हैं ताल
  • देश दुनिया

जेल में बंद ये धुरंधर भी ठोंक रहे हैं ताल

उत्तर प्रदेश की सियासी बिसात में जेल में बंद कुछ रसूखदार कैदी भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं. तीन कैदी जेल से ही चुनाव के मैदान में उतरे हैं, तो वहीं जेल में बंद पांच कैदियों ने अपनी पत्नियों को चुनाव में उतारा है.
News Desk 22 February, 2017
jail_arrest

जेल में बंद कैदियों में अमनमणि त्रिपाठी निर्दल, डॉन मुख्तार अंसारी और विनीत सिंह बसपा के टिकट से ताल ठोंक रहे हैं

गोरखपुर से यशोदा श्रीवास्तव

उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव में वैसे तो सारे दलों ने जीत के लिए दमखम लाग रखा है. मगर, यहां की सियासी बिसात में जेल में बंद कुछ रसूखदार कैदी भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं. तीन कैदी जेल से ही चुनाव के मैदान में उतरे हैं, तो वहीं जेल में बंद पांच कैदियों ने अपनी पत्नियों को चुनाव में उतारा है.

चुनाव लड़ रहे जेल में बंद कैदियों में अमनमणि त्रिपाठी नौतनवा विधानसभा सीट से इस बार निर्दल चुनाव लड़ रहे हैं. 2012 में समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़े थे और चुनाव हार गए. इस बार भी  पार्टी ने  उन्हें सपा का उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन बाद में े टिकट काट दिया. इनके पिता अमरमणि त्रिपाठी इस विधानसभा से चार बार विधायक रह चुके हैं. मधुमिता हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा होने के बाद चुनाव लड़ने अयोग्य घोषित किए जाने के बाद पिता की विरासत की जंग मैं 2012 का चुनाव में अमनमणि को पराजय हुई थी. इस बार पार्टी के टिकट न मिलने पर पिता की विरासत को पुनः पाने के लिए निर्दल प्रत्यासी के रूप में चुनावी जंग में है.

मुख्तार अंसारी चार बार मऊ सदर से विधायक रह चुके हैं और फिलहाल लखनऊ जेल में बंद हैं. उनकी पार्टी कौमी एकता दल का अब बसपा में विलय हो चुका है. वह कई आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं, जिनमें से एक साल 2005 में भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या का है. इसकी सुनवाई दिल्ली की एक अदालत में चल रही है. मुख्तार को 16 दिनों की कस्टडी पैरोल की अनुमति पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी थी. मामले की अगली सुनवाई बुधवार है.

वहीं वाराणसी के विनीत सिंह, चंदौली से चुनाव लड़ रहे हैं. साल 2003 में दर्ज एक अपहरण के मामले में वह फिलहाल रांची जिला जेल में बंद हैं. उन्हें अपना नामांकन दाखिल करने के लिए झारखंड उच्च न्यायालय से आठ दिन राहत मिल गई थी. सपा सरकार में पूर्व मंत्री रहे अमर मणि त्रिपाठी के बेटे अमनमणि त्रिपाठी गाजियाबाद की डासना जेल में बंद हैं और महाराजगंज की नौतनवा से चुनाव लड़ रहे हैं. इससे पहले उन्हें सपा की ओर से उम्मीदवार घोषित किया गया था, लेकिन अपनी पत्नी सारा के हत्या के मामले में सीबीआई के द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद उन्हें टिकट नहीं दिया गया.

जेल में बंद अन्य कैदियों में, जिनकी पत्नियां चुनाव लड़ रही हैं, उनमें संजीव माहेश्वरी  हैं. वह मैनपुरी जिला जेल में बंद हैं, उन पर भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या सहित सात मामले दर्ज हैं. उनकी पत्नी पायल रालोद के टिकट पर मुजफ्फरनगर से चुनाव मैदान में हैं.
इसी हत्या के मामले में आरोपी प्रेम सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा अपना दल (कृष्णा पटेल) की टिकट से जौनपुर की मड़ियाहूं सीट से चुनाव लड़ रही हैं. मुन्ना झांसी जिले जेल में बंद हैं और उन पर आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं.

मिर्जापुर जिला जेल में बंद भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक उदय भान करवरिया की पत्नी नीलम इलाहाबाद की मेजा सीट से चुनाव लड़ रही है. जवाहर पंडित की इलाहाबाद में साल 1996 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में उदय भान मुख्य आरोपी हैं.
डॉन से नेता बने पूर्व विधायक डीपी यादव की पत्नी उमलेश बदायूं जिले की साहसवान सीट से चुनाव लड़ रही हैं. वह राष्ट्रीय परिवर्तन दल की टिकट पर मैदान में उतरी हैं. डीपी यादव 13 सितंबर, 1992 में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं. पिछले साल बिजनौर में पेद्दा गांव में हुए सांप्रदायिक दंगों के आरोपी ऐश्वर्या चौधरी की पत्नी शुचि भाजपा के टिकट पर बिजनौर से चुनाव लड़ रही हैं. ऐश्वर्य महाराजगंज जिला जेल में बंद हैं.

Tags: मऊ मुख्तार विधानसभा

Post navigation

Previous: क्या बैरिया वालों से खुन्नस के चलते इंटरसिटी का परिचालन बंद है
Next: डुमरी व अठिलापुरा में जनसभा कर रामइकबाल को जिताने का आह्वान

ये भी पढ़ें

Rangeelo Varanasi 2
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बांसडीह

बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले

General Desk 20 September, 2026
Samrat Chaudhary
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

रील और वीडियो बनाने पर रुपए देगी बिहार सरकार, करना होगा इन शर्तों का पालन

General Desk 20 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

You may have missed

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026
Ramgovind chaudhary
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी

General Desk 26 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.