Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड
बेल्थरारोड,बलिया. त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने और किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचाव के लिए पुलिस ने सुरक्षा बंदोबस्त कड़े कर दिए हैं। इस कड़ी में उभांव पुलिस ने बुधवार की सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
इस चेकिंग अभियान में उभांव पुलिस ने बैंक परिसर में बैंकिंग कार्य हेतु पहुंच कई अनेक युवकों की विधिवत जांच की। इसके अलावे इन युवकों के साथ बैंक में पहुंचे उनके साथी युवकों की तलाशी ली।
पुलिस ने बैंक के अधिकारियों एवं बैंक में पहुंचे ग्राहकों को बैंकिंग सुरक्षा की टिप्स दी। यह भी कहा कि यदि कोई खाता धारक के साथ बैंक में भुगतान लेने आता है तो उनकी भी आईडी भुगतान वाउचर के साथ जोड़ी जाय।
इस चेकिंग अभियान में उभांव थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक संतोष कुमार यादव, पुलिस चौकी प्रभारी सीयर नीरज यादव संग भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
