Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में मंगलवार देर शाम छोटा गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे में महिला की मौत हो गई. गैस सिलेंडर फटने से लोहे का एक टुकड़ा करीब 50 मीटर दूर खड़ी महिला को लगा और यह उसके लिए जानलेवा बन गया.
जानकारी के मुताबिक माधोपुर गांव के प्रताप चौरसिया के घर उनकी पत्नी मानसी छोटे गैस सिलेंडर पर दूध गर्म कर रही थी। इसी दौरान उसके नॉब से आग की लपटें निकलने लगीं। इससे घबराए प्रताप ने किसी तरह बोरा-चट्टी डालकर आग बुझाने के प्रयास किया लेकिन जब आग नही बुझी तो वह अपनी जान जोखिम में डालकर सिलेंडर उठाकर घर से निकला और घर से ठीक पचास मीटर दूर ले जाकर पटक दिया।
इस दौरान प्रताप का दाहिना हाथ बुरी तरह झुलस गया और सिलेंडर जलता रहा। वहीं जलते सिलेंडर से 50 मीटर दूर ही प्रताप की पड़ोसी व बड़ी मां विजयलक्ष्मी पत्नी दयाशंकर चौरसिया खड़ी होकर वहां के लोगों को सावधान कर रही थी। इसी घटनाक्रम के कुछ मिनटों बाद जल रहा सिलेंडर अचानक फटा और उसका आगे का हिस्सा काफी तेजी से आकर विजयलक्ष्मी के सिर में जा लगा।
चोट इतनी तेज थी कि विजयलक्ष्मी के सिर से खून का फव्वारा छूट निकला और वह घटनास्थल पर ही गिर पड़ी। आस पास के लोगों ने उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिवार में हड़कंप मच गया।
मृतका के पति कोलकाता में प्राइवेट नौकरी करते हैं। घटना की सूचना उनको दे दी गईं है। मृतका विजयलक्ष्मी की छह पुत्रियां हैं। जिनमें पांच की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी पुत्री अनू अविवाहित है और मां के साथ रहती है।
जिस सिलेंडर से यह घटना हुई है वह किसी भी कंपनी या रेगुलेटरी से संचालित या प्रमाणित नही है। इस संबंध में स्थानीय गैस एजेंसी के संचालक ने बताया कि सरकारी गैस एजेंसियों द्वारा उपलब्ध सिलेंडरों में कुल कई श्रेणी व वजन में सिलेंडर उपलब्ध हैं। उनकी सुरक्षा स्थिति प्रमाणित है। इस प्रकार के बिना अधिकृत कंपनियों के सिलेंडर का प्रयोग करना पूरी तरह अवैध हैं।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
