Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 में पारिवारिक विवाद में एक युवक ने अपने ही माता-पिता और तीन भाइयों पर मेहनत की कमाई के 30 से 35 लाख रुपये तथा घर का सारा सामान हड़पने का आरोप लगाया है।
पीड़ित का आरोप है कि उसे खाने-पीने और अपने ही कपड़े पहनने तक से वंचित कर दिया गया है। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वार्ड नंबर 14 निवासी धनजी वर्मा ने बांसडीह कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके पिता राजगिरी वर्मा, मां कुलवंती देवी और भाई धर्मेंद्र, सत्येंद्र तथा उपेंद्र ने उसकी मेहनत से अर्जित करीब 30 से 35 लाख रुपये की कमाई और घर का सारा सामान हड़प लिया है। पीड़ित के मुताबिक, अब उसे बुनियादी जरूरतों के लिए भी परेशान किया जा रहा है। जब वह इसका विरोध करता है तो उसके साथ गाली-गलौज की जाती है और जान से मारने की धमकी दी जाती है।
धनजी वर्मा ने आरोप लगाया कि बीते 25 अगस्त को नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह के सामने भी उसके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित का दावा है कि इस घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। परिवार के सदस्यों के साथ विवाद और कथित प्रताड़ना से परेशान होकर उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
मामले में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
