Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. जिस इलाके में शिक्षा की राह आसान नहीं थी, वहां पांच दशक पहले विद्यालय की स्थापना कर स्व. मोहन सिंह ने अलख जगाई थी। उनके इसी योगदान को याद करते हुए बुधवार को सुल्तानपुर गांव स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उनकी 33वीं जयंती मनाई गई।
श्रद्धांजलि सभा में अतिथियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस मौके पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्कूल बैग, कॉपी, किताब, कलम और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व. रामगोविंद चौधरी के पुत्र और युवा सपा नेता रंजीत चौधरी ने कहा कि स्व. मोहन सिंह क्षेत्र के प्रमुख शिक्षाविद थे। उन्होंने अति पिछड़े इलाके सुल्तानपुर में विद्यालय की स्थापना कर शिक्षा का प्रसार किया और बच्चों के लिए आगे बढ़ने का रास्ता खोला। उनका योगदान आज भी क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत है।
विशिष्ट अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि दियरांचल में विद्यालय की स्थापना कर स्व. मोहन सिंह ने बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का सराहनीय कार्य किया। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान अनुकरणीय है। नई पीढ़ी को उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा लेकर शिक्षा के प्रसार में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में मेधावियों ने दिखाई प्रतिभा
जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित स्व. मोहन सिंह सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कक्षा छह से दस तक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कक्षा छह में भीरुग राम ने प्रथम, अनुराग चौहान ने द्वितीय और रोशन गोंड ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा सात में पवन यादव प्रथम, एचडी नावेद द्वितीय और रवि कुमार तृतीय रहे।
कक्षा आठ में शिवम यादव ने प्रथम, नसीम अंसारी ने द्वितीय और आशीष यादव ने तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा नौ में अदिति चौहान प्रथम, निधि साहनी द्वितीय और रोशनी प्रसाद तृतीय रहीं। वहीं, कक्षा दस में रजनीश चौहान ने प्रथम, प्रिया चौहान ने द्वितीय और ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी सफल विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू, प्रवीण कुमार सिंह, राजू सिंह, रमेश सिंह, कमलदेव सिंह, संतोष पांडेय, हरिमोहन सिंह, आशीष सिंह, मुखिया पांडेय, उदय बहादुर सिंह, अजय सिंह, हरेंद्र सिंह, निर्भय नारायण सिंह और विनय सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
