Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड
बेल्थरारोड,बलिया. सोनाडीह-कुंडैल रेलवे क्रॉसिंग पर मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूट गया। हादसे के बाद क्रॉसिंग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार बाइक रेलवे क्रॉसिंग के बैरियर से जा टकराई, जिससे बैरियर क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक चालक को पकड़ लिया। हालांकि, रेल पुलिस के समय से मौके पर नहीं पहुंचने और केबिन मैन के अकेले होने का फायदा उठाकर बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
बैरियर टूटने के बाद रेलवे क्रॉसिंग की व्यवस्था प्रभावित हो गई और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब आधे घंटे तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। इस दौरान रेल केबिन मैन और तकनीकी सहायक ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और आवागमन को व्यवस्थित कराया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
