Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में फोटोग्राफी का कार्य करने वाले एक कैमरामैन को आर्डर देकर कुछ बदमाशों ने बुलाया और उसका कैमरा व बाइक लूट ली।
सहतवार के नई बस्ती चांदपुर निवासी अरुण कुमार वर्मा ने पुलिस को बताया कि बीते गुरुवार की शाम उनके पास बुकिंग के लिए फोन आया था. उनसे शुक्रवार को जन्मदिन समारोह की वीडियोग्राफी के लिए 53डी और 56डी कैमरा लेकर जितौरा आने को कहा गया। इसके बाद वह अपने साथी आलोक राजभर के साथ वहां पहुंचे।
आरोप है कि जितौरा पुलिया के पास सुनसान रास्ते पर पहले से घात लगाए 3 से 4 बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और छेड़खानी का झूठा आरोप लगाकर मारपीट करते हुए हेलमेट से हमला कर दिया। इसके बाद वे दोनों को जबरन अकोल्ही की तरफ ले जाने लगे। इसी दौरान एक युवक बाइक से कूदकर शोर मचाने में सफल रहा, तो बदमाशों ने दूसरे युवक से उसके दो कीमती कैमरे छीन लिए और बाइक व मोबाइल फेंककर मौके से फरार हो गए।पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
