Skip to content
4 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • स्पेशल/Exclusive
  • 19 अगस्त 1942: जब बलिया ने यूनियन जैक उतारकर खुद को स्वतंत्र घोषित किया
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

19 अगस्त 1942: जब बलिया ने यूनियन जैक उतारकर खुद को स्वतंत्र घोषित किया

19 अगस्त 1942 को जनसैलाब के दबाव में जेल का फाटक खुला और बंद नेता बाहर निकले. चित्तू पांडेय को सत्ता सौंप दी गई. यूनियन जैक उतारकर तिरंगा फहराया गया और टाउन हॉल का मैदान स्वतंत्र बलिया के क्रांति मैदान में बदल गया.
Central Desk 19 August, 2026 1 minute read
august 19 bagi ballia

[AI generated (representative) image.]

19 अगस्त 1942 को जनसैलाब के दबाव में बलिया जेल का फाटक खुल गया. जेल के शिकंजों में बंद नेता बाहर निकल पड़े. बलिया के शेर चित्तू पांडेय के हाथ जिले की सत्ता की बागडोर सौंप दी गई. थर-थर कांपते अधिकारी पुलिस लाइन में समर्पण कर दिए.

यूनियन जैक उतारकर फेंक दिया गया. बलिया के स्वतंत्रता के नीले आकाश में कजरारे बादलों से अठखेलियां करता हुआ उन्मुक्त पवन सभी सरकारी कार्यालयों पर तिरंगा फहराता हुआ पूर्ण स्वतंत्रता की घोषणा करने लगा.

इस दिन बलिया में विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा. यह जनसैलाब टाउन हॉल के मैदान में एक विशाल सभा में बदल गया. इस स्थान को आज भी क्रांति मैदान कहा जाता है. चित्तू पांडेय ने इसी सभा को संबोधित किया.

19 अगस्त 1942 को टाउन हॉल का मैदान स्वतंत्र बलिया के क्रांति मैदान के रूप में अपना कलेवर बदलकर हमेशा के लिए ऐतिहासिक बन गया. 1857 के प्रथम प्रहार के बाद बलिया के दूसरे वज्रघाती आघात से ब्रिटिश साम्राज्य की सत्ता मर्माहत हुई और लंदन तक इसकी गूंज पहुंची.

bagi ballia pakhwara series
[AI generated (representative) image.]
बलिया की क्रांतिकारी जनता ने अंग्रेजी साम्राज्यवाद की उस गौरवोक्ति को झुठला दिया कि अंग्रेजी साम्राज्य में कभी सूर्य नहीं डूबता. बलिया वासियों ने 1857 में विद्रोह का प्रथम उद्घोष किया था और 19 अगस्त 1942 को यूनियन जैक उखाड़कर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए बलिया को साम्राज्यवाद के चंगुल से मुक्त कर अपने को पूर्ण स्वतंत्र घोषित कर दिया.

भारत मां की आजादी के लिए चले लंबे स्वतंत्रता संग्राम में अनेक संघर्ष, दमन, उत्पीड़न, अत्याचार और बलिदान शामिल रहे. बंग भंग आंदोलन, दक्षिण भारत के किसानों के संघर्ष, अमर शहीद बिरसा के नेतृत्व में आंदोलन, असहयोग आंदोलन, सत्याग्रह आंदोलन और दांडी यात्रा ने स्वतंत्रता संघर्ष को आगे बढ़ाया.

इस दौरान राष्ट्रीय समाजवादी विचारधारा का उदय हुआ. राष्ट्रीय नेताओं की गिरफ्तारियां हुईं और यातनाएं दी गईं. मजदूरों ने हड़ताल की. चौरी चौरा कांड हुआ. नेताजी सुभाष चंद्र बोस का छिपकर विदेश गमन हुआ. आजाद हिंद फौज का गठन हुआ और अंग्रेजों के विरुद्ध संग्राम तेज हुआ.

1946 का नाविक विद्रोह, विदेशी वस्तुओं का संगठित बहिष्कार, वंदे मातरम का राष्ट्रीय स्वरूप, इंकलाब जिंदाबाद का उद्घोष, जय हिंद और दिल्ली चलो के नारे, झंडा गीत, स्वराज संबंधी क्रांतिकारी रचनाएं, हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई एकता का संदेश, विश्व शांति और विश्व बंधुत्व की घोषणाएं इसी लंबे संघर्ष का हिस्सा बनीं.

इन तमाम उतार-चढ़ाव और परिवर्तनकारी घटनाओं का एक बड़ा पड़ाव 1942 का भारत छोड़ो आंदोलन बना. करो या मरो के नारे के साथ अंग्रेजी साम्राज्यवाद के खिलाफ संघर्ष तेज हुआ. इसी संघर्ष की अगली कड़ी में 19 अगस्त 1942 को बलिया ने अंग्रेजी सत्ता को चुनौती देते हुए खुद को स्वतंत्र घोषित कर दिया.

इसके पांच वर्ष बाद 15 अगस्त 1947 को देश की आजादी का बिहान हुआ.

कृष्णकांत पाठक, वरिष्ठ पत्रकार

Tags: बलिया न्यूज बलिया लाइव बागी बलिया बागीबलिया भारत छोड़ो आंदोलन मंगल पांडेय

Post navigation

Previous: बलिया की आजादी की जंग के तीन किरदार: मंगल पांडेय, चित्तू पांडेय और जगदीश्वर निगम
Next: Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर भड़के, कहा 20 करोड़ खर्च के बाद भी गांव नहीं बचे तो जांच कराऊंगा, दोषियों को जेल भिजवाऊंगा’

ये भी पढ़ें

AI Generated Image
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • स्पेशल/Exclusive

ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo

General Desk 10 September, 2026
How to Publish book on Amazon Kdp
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य
  • स्पेशल/Exclusive

Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया

General Desk 8 September, 2026
Baghi Ballia 23 August Photo
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

22-23 अगस्त 1942 की रात: जब बलिया की पांच दिन की आजादी पर अंग्रेजी फौज ने फिर कब्जा किया

General Desk 23 August, 2026

Recent Posts

  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस
  • सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया
  • प्रदेश में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती निकालने की मांग, अभ्यर्थियों ने विधायक केतकी सिंह से लगाई गुहार
  • अपने ही घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित
  • बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जिउतिया व्रत से पूर्व मंडुआ के आंटे से बनी रोटी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
  • जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री
  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें
  • महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक
  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता

You may have missed

Jeutiya Prep
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत

General Desk 3 October, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस

General Desk 3 October, 2026
sadak nirman gyapan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 3 October, 2026
Belthra Lekhpal Protest
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया

General Desk 3 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.