Ballia-समाजसेवी संजय सिंह के 30 वर्षीय भतीजे का दुर्घटना में निधन, इंदौर में उनकी कार को बस ने टक्कर मारी

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

रेवती,बलिया. क्षेत्र के गायघाट निवासी समाजसेवी संजय सिंह के 30 वर्षीय भतीजे शिवम सिंह का इंदौर में गत गुरुवार की रात एक कार एक्सीडेंट में असामायिक निधनं हो गया. इस दुखद समाचार का पता लगते ही पूरे गांव में शोक की लहर छा गई।

शिवम सिंह, संजय सिंह के ज्येष्ठ भ्राता स्व० प्रदीप सिंह के पुत्र है। शिवम सिंह का परिवार दिल्ली में रहता है। इनकी शादी भाजपा व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता डॉ वेद प्रकाश सिंह की पुत्री शिवांगी सिंह के साथ दो वर्ष पूर्व हुआ था। इनका एक पुत्र हैं। इनकी शादी में देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए थे।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

संजय सिंह की भगिनी लकी सिंह की शादी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के छोटे पुत्र नीरज सिंह के साथ हुई है। रिश्तेदारी के चलते दोनों परिवारों के बीच आना-जाना लगा रहता है।

बताया गया कि शिवम सिंह तीन अन्य लोगों के साथ किसी कार्य से मध्य प्रदेश के देवास गए थे. वहां से इंदौर लौटते समय शिप्रा थाना क्षेत्र में उनकी कार को किसी बस ने टक्कर मार दी। इससे शिवम सिंह को गंभीर चोटे आईं. उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

घटना की खबर लगते ही परिवार के सभी सदस्य वाराणसी पहुंच गए। शिवम सिंह का शव एयर लिफ्ट करके वाराणसी लाया गया जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस असामायिक घटना से परिवार सहित गांव के लोग मर्माहत है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.