
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
नरही,बलिया. नेशनल हाईवे 31 कोरंटाडीह पेट्रोल पंप के पास एक टेंपो और गिट्टी लदे ट्रैक्टर की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
जानकारी के अनुसार गाजीपुर से सवारियो से भरा टेंपो भरौली की तरफ जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रहे गिट्टी लदे ट्रैक्टर से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार पांच लोगों में से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
सूचना मिलने पर कोरंटाडीह चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला चिकित्सालय बलिया भिजवाया। घायलों में कोटवा निवासी जगन्नाथ चौधरी 50 वर्ष ,नीतू वर्मा 42 वर्ष ,राजेश वर्मा 45 वर्ष ,लक्ष्मण वर्मा 30 वर्ष निवासी रूईमंडी कोतवाली गाजीपुर बताए जाते हैं. मौके पर पुलिस को एक बैग, एक महिला हैंडबैग तथा एक टूटी मोबाइल मिला है। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और टेंपो को कब्जे में ले लिया हैं।
अज्ञात ई रिक्शा चालक पर मुकदमा दर्ज
बांसडीह.बलिया. सड़क पर दौड़ते बेलगाम ई-रिक्शा मासूम जिंदगियों के लिए काल साबित हो रहे हैं। पूर्व में नरायनपुर मोड़ के पास हुई एक सड़क दुर्घटना के मामले में पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाकर एक महिला की जान लेने और दूसरी को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में अज्ञात ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घटना के संबंध में ग्राम धनपलिया निवासी श्रीनिवास यादव ने पुलिस को तहरीर दी थी। उनके अनुसार, परिवार की बहू आशा देवी (35) और भतीजी सविता देवी (28) बांसडीह बाजार से खरीदारी कर ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं। नरायनपुर भट्ठे के पास मोड़ पर अज्ञात चालक ने लापरवाही से वाहन चलाया, जिससे ई-रिक्शा पलट गया और दोनों महिलाएं उसके नीचे दब गईं।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरुआरवारी ले जाया गया था, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल बलिया रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान बहू आशा देवी की मृत्यु हो गई, जबकि भतीजी सविता देवी का गंभीर चोटों के कारण इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर अज्ञात ई-रिक्शा चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

