
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बलिया/दिल्ली. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सीयर में तैनात वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सत्येंद्र कुमार वर्मा को स्वास्थ्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए नई दिल्ली में आयोजित आइकॉनिक पीस अवार्ड समारोह में प्रतिष्ठित “अशोका अवार्ड” से सम्मानित किया गया।
देश और विदेश से आए गणमान्य अतिथियों, समाजसेवियों, चिकित्सकों तथा विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियों की उपस्थिति में आयोजित इस समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। डॉ. वर्मा को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, मरीजों के प्रति समर्पित सेवा भावना तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. सत्येंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि यह पुरस्कार केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि उनके परिवार, सहयोगियों तथा क्षेत्र की जनता के विश्वास और सहयोग का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज और मानवता की सेवा के लिए और अधिक समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।
डॉ. वर्मा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस विशेष सम्मान से बेल्थरारोड एवं आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर है। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों, शुभचिंतकों तथा स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों का कहना है कि डॉ. वर्मा ने अपनी निष्ठा, सेवा भावना और मानवीय दृष्टिकोण से चिकित्सा क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई है, जिस पर पूरा क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

