
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
मनियर,बलिया. मनियर थाना क्षेत्र के पनीचा गांव में रविवार की सुबह आवारा सांड के हमले से सरल यादव (80 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल वृद्ध को परिजन बड़ागांव ले जाकर प्राइवेट चिकित्सक के यहां इलाज कराये.
बताया जा रहा है सरल यादव आपने दरवाजे पर सुबह स्नान करके बाद कपड़ा सुखाने के लिए डाल रहे थे कि वहां पहले से मौजूद आवारा सांढ़ उनके ऊपर एकाएक हमला कर दिया. चिल्लाने पर उनकी आवाज सुनकर के आसपास के लोग इकट्ठा हुए तब जाकर सांड को किसी तरह से भगाया गया तथा वृद्ध को परिजन बड़ागांव स्थित प्राइवेट डॉक्टर के यहां इलाज कराये।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
पनीचा गांव के लोगों का कहना है कि इसके पहले भी यह सांड कई लोगों को घायल कर चुका है. इसके हमले से ही एक महिला भी कुछ दिन पहले घायल हो गई थी. ग्रामीण सांड के आतंक से परेशान है. गांव के राजेश वर्मा प्रधान प्रतिनिधि पनीचा, सिंटू यादव, जितेंद्र यादव, घनश्याम यादव आदि लोगों ने जिलाधिकारी समेत संबंधित विभाग के लोगों सांड को कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर रखने की मांग की है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

