
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आतिश उपाध्याय,हल्दी, बलिया
हल्दी,बलिया. अचानक बदले मौसम के मिजाज से गर्मी से राहत मिली है वहीं कई हादसे भी हुए हैं। हल्दी थाना क्षेत्र के परसिया गांव में शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे आकाशीय बिजली गिरने से रेलवे से सेवानिवृत्त 75 वर्षीय इंद्रजीत यादव की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि इंद्रजीत यादव अपने खेत में मजदूरों से मक्का तुड़वा रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह मजदूरों के साथ खेत से निकलकर पास के बागीचे में चले गए। तभी तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़े।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
मौजूद मजदूरों ने शोर मचाते हुए परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में उन्हें निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र जग्गू यादव पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। मामले की रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को भेजी जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

