
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने बुधवार को प्रस्तावित मेडिकल बाईपास रोड का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान 2.41 किलोमीटर लंबी सड़क के संरेखण का पैदल चलकर वास्तविक धरातल पर मिलान किया गया।
प्रस्तावित बाईपास ग्राम हैबतपुर, विजईपुर और बनकटा से होकर गुजरेगा। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि सड़क की कुल चौड़ाई 12 मीटर होगी, जिसमें 7 मीटर पिच रोड का निर्माण किया जाएगा। मौके पर लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड) के अधिशासी अभियंता एवं राजस्व विभाग की टीम भी मौजूद रही।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
प्रशासन की कार्रवाई के बाद बाईपास मार्ग पर पूर्व में लगाए गए निशानों के आधार पर अतिक्रमण करने वाले लोगों ने स्वयं अवैध कब्जा हटाना शुरू कर दिया है। ललित कुमार, भीम गुप्ता, नितेश राय समेत 10 से अधिक लोगों ने अपना अतिक्रमण हटा लिया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जो लोग स्वेच्छा से अतिक्रमण नहीं हटाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जा हटाया जाएगा।
मुख्य राजस्व अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर मेडिकल बाईपास का निर्माण कार्य गुरुवार से लगभग एक किलोमीटर क्षेत्र में शुरू कर दिया जाएगा, क्योंकि उस हिस्से में भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं है। वहीं विजईपुर स्थित कटहल नाला पर एक पुल का भी निर्माण कराया जाएगा।
परिवहन मंत्री के प्रयास से मेडिकल बाईपास परियोजना को शासन से स्वीकृति मिली है तथा टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। परियोजना की कुल लागत 34 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। इसमें लगभग 1.5 किलोमीटर भूमि के अधिग्रहण पर 7.54 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। मेडिकल बाईपास बनने से शहर में यातायात व्यवस्था को बड़ी राहत मिलेगी और लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

