Barking News में ममता दीदी से पूछा गया कि हार के बाद इस्तीफा क्यों नहीं दिया तो मिला ऐसा जवाब!

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद सोशल मीडिया पर काफी सारे मीम्स और शॉर्ट वीडियो शेयर किए जा रहे हैं जो खूब वायरल भी हो रहे हैं। कंटेंट क्रियेटर्स अपनी क्रियेटिविटी के जरिए अपने ही अंदाज में अपनी बातों को पेश करने और मजे लेने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे।

हालांकि कुछ ऐसे मीम्स और शॉर्ट वीडियो भी सामने आ रहे हैं जो अपनी बातें हल्के-फुल्के अंदाज में कर रहे हैं लेकिन उनका मैसेज मीनिंगफुर और गंभीर है. ऐसा ही एक शॉर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है जिसमें ना सिर्फ ममता दीदी पर बल्कि मीडिया या प्रेस पर भी चुटीले अंदाज में काफी कुछ कहा गया है.

Barking News (@barkingnews0) नाम के हैंडल से इंस्टाग्राम और एक्स पर जारी इस शॉर्ट वीडियो में एक डॉग जिमी को इंटरव्यू लेते हुए दिखाया गया है जिसमें वह सवाल करता है कि आखिर उन्होंने चुनाव हारने के बाद इस्तीफा देने से इनकार क्यों कर दिया. तो जवाब आता है कि ‘मेरी बिल्ली ने कहा था कि मैं बहुत अच्छा काम कर रही हूं और मैं कौन होती हूं जो उससे बहस करती’?

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

अगले सवाल में वह पूछता है कि आपका अगला लक्ष्य क्या है तो जवाब आता है कि ‘यह सुनिश्चित करना कि कोलकाता में हर स्ट्रीट डॉग के पास माइक्रोफोन और प्रेस पास हो, यही असली डेमोक्रेसी होगी’ या शायद ऐसा तरीका तलाशना जिससे ऐसे बार्किंग क्वेश्चंस को बंद किया जा सके.

अगले सवाल में उनसे पूछा जाता है कि क्या अब आप अपोजीशन की अगुवाई करेंगी तो जवाब आता है कि ‘जब ऐसे दोस्त हों तो अपोजीशन की जरूरत किसे होगी’.

अगला सवाल होता है कि अब आगे क्या तो उनका जवाब होता है कि ‘शायद आपका नेटवर्क असली बदलाव के लिए रियल न्यूज की रिपोर्टिंग करे.’

सोशल मीडिया पर शेयर इस शॉर्ट वीडियो में एआई वीडियो और वॉयस का इस्तेमाल किया गया है लेकिन यह कॉन्सेप्ट और सवाल-जवाब का ऐसा अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.