Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • Ballia-सरयू तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रीराम महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा और शोभायात्रा
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रीराम महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा और शोभायात्रा

बांसडीह क्षेत्र के पौराणिक श्रीरामजानकी मठिया कीर्तुपुर में आयोजित श्रीराम महायज्ञ को लेकर गुरुवार को मां सरयू के पावन तट से भव्य कलश यात्रा एवं दिव्य शोभायात्रा निकाली गई
General Desk 7 May, 2026 1 minute read
Bansdih Kalash Yatra

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया

बांसडीह,बलिया. बांसडीह क्षेत्र के पौराणिक श्रीरामजानकी मठिया कीर्तुपुर में आयोजित श्रीराम महायज्ञ को लेकर गुरुवार को मां सरयू के पावन तट से भव्य कलश यात्रा एवं दिव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धा, भक्ति और सनातन आस्था के अद्भुत संगम से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। सिर पर कलश धारण किए श्रद्धालु “जय श्रीराम”, “हर-हर महादेव” और “सियावर रामचंद्र की जय” के गगनभेदी उद्घोष के साथ आगे बढ़ रहे थे।

मां सरयू के पवित्र जल से कलश भरकर निकली यात्रा में महिलाओं, पुरुषों, युवाओं एवं बच्चों की भारी भीड़ उमड़ी। वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और ढोल-नगाड़ों की ध्वनि से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग गया। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण एवं भगवान भोलेनाथ की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

महायज्ञ के यज्ञधीश आचार्य संत रामलखन दास शास्त्री होंगे। यज्ञाचार्य के रूप में विद्वान आचार्य अमित शास्त्री वैदिक अनुष्ठानों का संचालन करेंगे, जबकि कथा व्यास साध्वी तनु शास्त्री श्रद्धालुओं को रामकथा एवं सनातन धर्म की महिमा बताएंगी।

आयोजकों ने बताया कि 9 मई को बेदी पूजन एवं मंडप आवाहन, 11 मई सोमवार को आरणी मंथन, अग्नि प्राकट्य एवं हवन प्रारंभ होगा। 13 मई बुधवार को विधि-विधान के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई जाएगी तथा 15 मई को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ महायज्ञ का समापन होगा।

कलश यात्रा में राजाजी सिंह, नागेन्द्र बहादुर सिंह, जयप्रकाश यादव, कौशल सिंह, राज नारायण सिंह, अरुण सिंह, जेपी यादव, संजय सिंह उर्फ गांधी, राहुल सिंह, राघवेंद्र श्रीवास्तव, रामकृपाल सिंह, जितेंद्र यादव सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

स्वामी अविमुक्तेश्वर सरस्वती की गोविष्ट यात्रा का स्वागत हुआ

बांसडीह. स्वामी अविमुक्तेश्वर सरस्वती की गोविष्ट यात्रा बुधवार को देर रात्रि लगभग साढ़े नौ बजे बांसडीह के सप्तऋषि चौराहे पर पहुंची। उनके आगमन की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहले से ही दर्शन के लिए खड़े थे।

शंकराचार्य के पहुंचते ही पूरा क्षेत्र जयघोष और धार्मिक नारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पुष्पमाला पहनाकर और आरती उतारकर उनका भव्य स्वागत किया। यात्रा के साथ संत-महात्माओं और अनुयायियों की बड़ी संख्या मौजूद रही, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

इस दौरान शंकराचार्य ने संक्षिप्त रूप से श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया और सनातन धर्म के प्रति आस्था बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गोविष्ट यात्रा का उद्देश्य धर्म और संस्कृति के प्रति जनजागरण करना है।

स्वागत कार्यक्रम में उपेंद्र ओझा, भुनेश्वर पाण्डेय, राकेश मिश्रा,अनिल कुमार पाण्डेय, विद्या शंकर तिवारी, दिलीप पांडे, उमाशंकर पांडेय, राजेश तिवारी, रिंकू तिवारी, राजू तिवारी, बृजेश तिवारी, कृष्ण कुमार पाण्डेय, मृदुल ओझा, विद्या कुमार पाण्डेय, अशोक कुमार पाण्डेय, रिंकू, गुड्डू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार भव्य कलश यात्रा शोभायात्रा श्रीरामजानकी मठिया कीर्तुपुर

Post navigation

Previous: Ballia-उभांव पुलिस ने किए 5 वारंटी गिरफ्तार, घरों में दबिश देकर पकड़े गए
Next: Ballia-राष्ट्रीय लोक अदालत से आम जन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय, प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

ये भी पढ़ें

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

You may have missed

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप

General Desk 20 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.