
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बैरिया,बलिया. सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर 63333 अप पाटलीपुत्र बलिया पैसेंजर ट्रेन पर रविवार को चढ़ते समय क्षेत्र के करमानपुर निवासी मोहम्मद इद्रीश (30 वर्ष) का ट्रेन पर चढ़ते समय एक पैर ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच फंस जाने के कारण वह बुरी तरह घायल हो गये।
परिजनों ने राजकीय रेल पुलिस के सहयोग से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा पहुचाया। जहां इलाज के दौरान इद्रीश की मौत हो गयी।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यात्री पाटलीपुत्र पैसेंजर पर चढ़ रहे थे कि ट्रेन खुल गयी। मुहम्मद इद्रीश बलिया जाने के लिए ट्रेन पर चढ़ रहे थे,ट्रेन चल जाने से असंतुलित होकर इद्रीश का एक पैर ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच मे फंस गया और रगड़ खाकर पैर का निचला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
अन्य यात्रियों ने उन्हों किसी तरह खींचकर प्लेटफार्म के ऊपर निकाला और इसकी सूचना परिजनों व जीआरपी को दी। मौके पर पहुंचकर परिजन जीआरपी के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा पहुंचाये। तबतक शरीर से बहुत खून गिर चुका था। इलाज के दौरान इद्रीश की मौत हो गयी। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

