

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बांसडीह,बलिया. जिला प्रशासन ने बांसडीह में एलपीजी गैस की कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है। डीएम के निर्देश पर हुई छापेमारी में बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस एजेंसी के गोदाम से 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर गायब पाए गए, जबकि आधिकारिक दस्तावेजों में इन्हें स्टॉक में मौजूद दिखाया गया था।
इस गंभीर अनियमितता और धांधली की पुष्टि होने के बाद डीएम ने एजेंसी मैनेजर राजीव कुमार पाण्डेय के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का कड़ा आदेश दिया है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
इस पूरे प्रकरण का खुलासा 23 जनवरी को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में हुआ। अमित सिंह, दिग्विजय सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें मोबाइल पर सिलेंडर डिलीवरी के फर्जी मैसेज तो मिल रहे हैं, लेकिन हकीकत में उन्हें गैस की आपूर्ति नहीं की जा रही।
उपभोक्ताओं का आरोप था कि एजेंसी डिजिटल रिकार्ड में हेरफेर कर उनके हक का सिलेंडर खुले बाजार में बेच रही है। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए जिला विकास अधिकारी , क्षेत्राधिकारी , और जिला पूर्ति अधिकारी की संयुक्त टीम ने सोमवार को कार्यालय व एजेंसी के गोदाम पर जांच किया था।
जांच के दौरान चौंकाने वाले आंकड़े सामने जिसमें ऑनलाइन स्टॉक में 1015 भरे हुए और 55 खाली सिलेंडर होना चाहिए। वहीं मौके पर एक भी भरा हुआ सिलेंडर नहीं मिला, जबकि खाली सिलेंडरों की संख्या बढ़कर 635 पाई गई। जांच टीम के सामने मैनेजर न तो सेल रजिस्टर पेश कर सके और न ही स्टॉक में आए इस भारी अंतर का कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण दे पाए।
जांच टीम की रिपोर्ट के अनुसार, यह स्पष्ट रूप से व्यक्तिगत आर्थिक लाभ के लिए की गई कालाबाजारी का मामला है। 1015 भरे हुए सिलेंडरों को सामान्य उपभोक्ताओं को देने के बजाय ऊंचे दामों पर व्यावसायिक उपयोग या खुले बाजार में खपा दिया गया। टीम ने मौके पर 27 पीड़ित उपभोक्ताओं के बयान दर्ज किए हैं, जो पुलिस कार्रवाई के लिए मुख्य आधार बनेंगे। जिला पूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्रा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर जांच रिपोर्ट के आधार पर एजेंसी के मैनेजर राजीव पाण्डेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

