

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील बैरिया में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम ने दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 75 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 8 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई। सम्पूर्ण समाधान दिवस में सर्वाधिक शिकायतें अवैध भूमि कब्जा, वरासत तथा अन्य राजस्व से जुड़े मामलों की प्राप्त हुईं।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
जिलाधिकारी ने भूमि विवाद से संबंधित मामलों को गंभीरता से लेते हुए राजस्व विभाग की टीम और पुलिस को संयुक्त रूप से मौके पर जाकर जांच करने तथा शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की भी मौके पर जाकर जांच की जाए और शिकायतकर्ताओं को न्याय दिलाने के लिए त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम बैरिया संजय कुमार कुशवाहा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
तहसील बैरिया परिसर में डीएम-एसपी ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
डीएम व एसपी ने तहसील बैरिया में सम्पूर्ण समाधान दिवस के बाद उन्होंने तहसील बैरिया परिसर में वृक्षारोपण किया। इस दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अपने नाम का पीपल का पौधा लगाया, जबकि पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने अपने नाम का बरगद का पौधा रोपित किया। वृक्षारोपण के दौरान अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण को संतुलित रखने के साथ ही मानव जीवन के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं।
——-
डीएम व एसपी ने फॉर्मर रजिस्ट्री के प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
बलिया. जनपद में किसानों को फॉर्मर रजिस्ट्री के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को तहसील बैरिया में प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने संयुक्त रूप से इस जागरूकता वाहन को रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि फॉर्मर रजिस्ट्री किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से किसानों का डाटा एकत्रित किया जाएगा, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से मिल सकेगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपनी फॉर्मर रजिस्ट्री करवाएं। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि हर पात्र किसान तक योजनाओं की जानकारी पहुंचे और वे समय पर उसका लाभ उठा सकें। इसके लिए गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक किया जाएगा।
प्रचार-प्रसार वाहन के माध्यम से तहसील बैरिया के विभिन्न गांवों में जाकर किसानों को फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया और उसके लाभों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस दौरान उप कृषि निदेशक मनीष कुमार सिंह एवं संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

