

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे,बलिया
बलिया. थाना दोकटी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।
बताया गया कि 5 मार्च 2026 को थाना दोकटी पर एक वादी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें आरोप लगाया गया कि आरोपी व्यक्ति ने वादी के नाबालिग पुत्र को बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ कर दी थी।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी और संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही थी।
इसी क्रम में दिनांक 08 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक दिलीप कुमार यादव मय हमराह उपनिरीक्षक समर सिंह व हेड कांस्टेबल बलराम पाल क्षेत्र में गश्त व तलाश वांछित अपराधी में मामूर थे। उसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि पॉक्सो एक्ट के मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त सेमरिया ढाला के पास मौजूद है और कहीं जाने की फिराक में है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची और घेराबंदी कर अभियुक्त शशि सिंह पुत्र तारकेश्वर सिंह को सुबह लगभग 05:10 बजे गिरफ्तार कर लिया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

