Ballia-एकतरफा प्यार में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, घटना का वीडियो भी खुद ही बनाया

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया/गोरखपुर. वीडियो बना कर युवक ने जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी दी और बाद में जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई. युवक बलिया जिले का रहना वाला था और यह घटना गोरखपुर में हुई है। वजह एकतरफा प्यार को बताया जा रहा है।

घटना गोरखनाथ थानाक्षेत्र की सोमवार सुबह की है। बताया जा रहा कि युवक एक छात्रा से एकतरफा प्यार करता था। युवक की पहचान बलिया के रहने वाले कार्तिक यादव उर्फ अभिषेक (25) के रूप में हुई। बलिया से करीब 111 किमी दूर गोरखपुर में छात्रा के मोहल्ले में आकर उसने जान दी।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

एकतरफा प्यार में जेल जा चुका था कार्तिक

पुलिस के अनुसार, कार्तिक उर्फ अभिषेक यादव गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा से एकतरफा प्यार करता था। आए दिन उसे आते-जाते छेड़ता था। छात्रा के परिजनों ने उसके खिलाफ तिवारीपुर थाने में सितंबर 2024 में मुकदमा दर्ज कराया था। 3 नवंबर 2024 की रात में डोमिनगढ़ के पास से तिवारीपुर पुलिस ने अभिषेक को गिरफ्तार किया था।

पुलिस के अनुसार, युवक ने छात्रा का वीडियो और फोटो भी वायरल किया था। वह कई महीनों से छात्रा को परेशान करता था। छात्रा सिविल लाइंस इलाके में पढ़ने जाती थी। युवक भी गोरखपुर में ही इंटरमीडिएट की पढ़ाई करता था। इसी दौरान उसने छात्रा का पीछा करना शुरू दिया। आरोप है कि वह आए दिन छात्रा को रोककर छेड़छाड़ करता था। जबरिया बात करने का दबाव बनाता था।

छात्रा के परिजनों के अनुसार, छात्रा बात करने से मना करती तो युवक उसके भाई की हत्या की धमकी देता था। इंस्टाग्राम पर छात्रा का फोटो वायरल करने पर पिता ने थाने में 10 सितंबर 2024 को केस दर्ज कराया था।

युवक का शव मिलने के बाद गोरखनाथ पुलिस ने तलाशी और जांच-पड़ताल की तो युवक के मोबाइल से करीब 2 मिनट का वीडियो मिला है। यह वीडियो उसने जहरीला पदार्थ खाते हुए बनाया है। भोर में ही युवक ने जहर खाया। उसके पास से किसी पदार्थ का रैपर भी मिला है। जहर खाने के पहले उसने वीडियो बनाया। कहा-तुम्हारे शहर में जहर खाकर जान दे रहा हूं। अब तुम्हें कोई परेशान नहीं करेगा। जहर खाने के बाद युवक सड़क पर कुछ देर तड़पा और फिर उसकी मौत हो गई।

 

 

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.