

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आतिश उपाध्याय, हल्दी, बलिया
हल्दी, बलिया. सोनवानी बाजार में सोमवार की रात चोरों ने बेखौफ होकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। कृपालपुर निवासी विनय स्वर्णकार की ज्वैलरी दुकान का ताला तोड़कर चोर करीब 50 हजार रुपये मूल्य का सामान चुरा ले गए। चोरों ने पहचान छिपाने के लिए दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे वारदात साफ तौर पर पूर्व नियोजित प्रतीत होती है।
पीड़ित दुकानदार के अनुसार चोरी गए सामान में लगभग 20 हजार रुपये की चांदी, 15 हजार रुपये नकद, करीब 15 हजार रुपये का सोना तथा तीन नए मोबाइल फोन शामिल हैं। मंगलवार की सुबह ताला टूटने की सूचना मिलते ही दुकानदार विनय दुकान पर पहुंचे तो वहां दुकान का ताला टूटा देख होश उड़ गए, जिसके बाद आसपास के व्यापारी मौके पर जुट गए।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
घटना के बाद बाजार के व्यापारियों में भारी आक्रोश देखा गया। स्थानीय लोगों ने रात्रि ड्यूटी पर तैनात गार्ड पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गार्ड गश्त लगाने के बजाय सोते रहते है। व्यापारियों का कहना है कि यदि पुलिस और गार्ड समय रहते सतर्क रहते, तो यह चोरी रोकी जा सकती थी। लोगों ने यह भी बताया कि इससे पहले भी सोनवानी बाजार में कई दुकानों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
सूचना मिलने पर हल्दी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल चल रही है जल्द ही चोरों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल इस घटना ने एक बार फिर सोनवानी बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं व्यापारियों में भय और नाराजगी का माहौल बना हुआ है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

