Skip to content
22 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • Ballia-एसआईआर को लेकर गंभीर हुई समाजवादी पार्टी, हर बूथ को लेकर बनाई रणनीति
  • Front Page
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-एसआईआर को लेकर गंभीर हुई समाजवादी पार्टी, हर बूथ को लेकर बनाई रणनीति

समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र बांसडीह की ओर से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर एक रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया।
General Desk 13 January, 2026 1 minute read
sapa SIR Meeting Bansdih

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र बांसडीह की ओर से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर एक रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया। नगर के एक मैरिज हॉल में हुई बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों, बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं और नेताओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।

इस बैठक में आगामी चुनाव की तैयारियों और मतदाता सूची को दुरुस्त करने को लेकर गहन मंथन किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सलेमपुर के सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी, फेफना के विधायक संग्राम सिंह यादव तथा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि अवलेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का स्पष्ट निर्देश है कि प्रत्येक बूथ पर कम से कम 300 वास्तविक और पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ा जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी एसआईआर की प्रक्रिया का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से वोट बढ़ाना चाहती है। उन्होंने पार्टी के बीएलए और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी मजबूती से कमर कस लें और किसी भी कीमत पर भाजपा के मंसूबों को सफल न होने दें।

उन्होंने कहा कि जो ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित हुई है, उसका बारीकी से अध्ययन कर जिन मतदाताओं के नाम छूट गए हैं उनसे संपर्क कर फॉर्म-6 भरवाकर संबंधित बीएलओ को जमा कराएं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता वंचित न रहे।

सलेमपुर के सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह पार्टी समाजवादी पार्टी के मतदाताओं के नाम सूची से कटवाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सतर्क और सावधान रहने की नसीहत दी तथा अधिक से अधिक नए मतदाताओं को जोड़ने पर जोर दिया।

सांसद ने कहा कि वर्तमान सरकार बेरोजगारी और महंगाई जैसे गंभीर मुद्दों पर पूरी तरह मौन है। उन्होंने इन समस्याओं को संसद में भी उठाया, लेकिन सरकार की उदासीनता के चलते अधिकारियों पर कोई असर नहीं पड़ा। उन्होंने कहा कि अब समाजवादी पार्टी को सड़क से सदन तक संघर्ष करना होगा और 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाना होगा।

फेफना के विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी हो चुकी है, ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह अपने-अपने बूथ पर सतर्क रहे। उन्होंने कहा कि जहां भी फर्जी वोट हैं उन्हें हटवाया जाए और 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी नए पात्र मतदाताओं का नाम अनिवार्य रूप से जुड़वाया जाए। विधायक ने चेताया कि भाजपा वोट कटवाने की साजिश रच रही है, जिसे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता किसी भी हाल में सफल न होने दें।

बैठक में प्रमुख रूप से उदय बहादुर सिंह, सुशांत राज पाठक, रामजी गुप्ता, सुशील कुमार पाण्डेय ‘कान्ह जी’, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के प्रतिनिधि रंजीत चौधरी, बीरबल राम, कामेश्वर सिंह, विश्राम यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, श्याम बहादुर सिंह, उमेश मिश्र, उपेंद्र सिंह, आशीष सिंह, संकल्प सिंह, रमाशंकर यादव, हैप्पी पाण्डेय, भगवती चौबे, फेकू उपाध्याय, रजनीश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया में एसआईआर बलिया समाचार बांसडीह राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह समाजवादी पार्टी बलिया सांसद रमाशंकर राजभर

Post navigation

Previous: Ballia-पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला बाल-बाल बचे, ट्रक ने मारी कार में टक्कर
Next: Ballia: समीक्षा बैठक में बिना सूचना अनुपस्थित रहे शिक्षा विभाग के अधिकारी, वेतन रोकने का निर्देश जारी

ये भी पढ़ें

Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बांसडीह

शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट

General Desk 21 October, 2026
Late Mohan Singh Memory
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन

General Desk 21 October, 2026
Madhuban Dhala Accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल

General Desk 21 October, 2026

Recent Posts

  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी

You may have missed

Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बांसडीह

शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट

General Desk 21 October, 2026
Late Mohan Singh Memory
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन

General Desk 21 October, 2026
Madhuban Dhala Accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल

General Desk 21 October, 2026
Sonadih Accident crosing
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी

General Desk 21 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.