Ballia News: पुलिस ने दो असलहा तस्करों को दबोचा, राइफल और चार तमंचे बरामद

Ballia News: पुलिस ने दो असलहा तस्करों को दबोचा, राइफल और चार तमंचे बरामद Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

गड़वार,बलिया. गड़वार थाना पुलिस टीम ने आर्म्स एक्ट से सम्बंधित मामले में दो असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से एक रायफल .315 बोर व चार तमन्चा .315 बोर बरामद किया है। उनके एसयूवी वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज करने के साथ ही पुलिस ने धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया है।

पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को गड़वार थानाध्यक्ष हितेश कुमार व उप निरीक्षक पवन कुमार गश्त पर थे। नया पंचायत भवन रतसड़ पुलिया के पास चेकिंग के दौरान महिन्द्रा एक्सयूवी से असलहा तस्कर विश्वरूप कुमार सिंह उर्फ बिकाऊ सिंह पुत्र स्व. राघव सिंह (निवासी संठी थाना रघुनाथपुर जिला सिवान बिहार) व चंदन सिंह पुत्र स्व. राघव सिंह (निवासी संठी थाना रघुनाथपुर जिला सिवान बिहार) को शनिवार की देर शाम गिरफ्तार किया गया।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

पुलिस ने आरोपियों से सघन पूछताछ की है। पता करने की कोशिश की जा रही है कि आरोपियों ने असलहों की तस्करी कहां और किन लोगों तक की है और कहीं उनका इस्तेमाल किसी वारदात को अंजाम देने में तो नहीं हुआ?

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE