

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के गोड़धप्पा गांव में भाजपा नेता पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर गांव के ही पांच नामजद अभियुक्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बीते सोमवार को भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ध्रुव तिवारी अपने सहयोगियों के साथ गांव में मतदाता पुनरीक्षण अभियान से संबंधित फार्म भरवा रहे थे। इसी दौरान चुनावी रंजिश और राजनैतिक विद्वेष को लेकर कुछ दबंगों ने उन्हें घेर लिया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
आरोप है कि दबंगों ने न सिर्फ सरकारी कार्य में बाधा डाली, बल्कि भाजपा नेता के साथ मारपीट करते हुए उनके पास मौजूद दस्तावेज भी फाड़ दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के ही संतोष पटेल, विपिन पटेल, रितेश पटेल, हिमांशु पटेल और हितेष पटेल के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
आरोप लगाया गया है कि हमलावरों ने असलहे और चेन से प्रहार किया और जान से मारने की धमकी देते हुए गले से सोने की चेन भी छीन ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया था। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

