

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. जिलाधिकारी मंगला प्रसाद की अध्यक्षता में बुधवार को गंगा बहुउद्देशीय सभागार में पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। साथ जिलाधिकारी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल भेंट कर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि पेंशन से जुड़ी किसी भी समस्या का समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक में दो पेंशनरों द्वारा अपनी समस्याएं रखी गईं, जिनके शीघ्र समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
जिलाधिकारी ने कहा कि अगली बैठक में जिन विभागों से संबंधित समस्याएं सामने आई हैं, उन विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी, ताकि पेंशनरों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा सके। बैठक के दौरान पेंशनरों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और प्रशासन की ओर से सकारात्मक एवं भरोसेमंद आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी आनंद दुबे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

