Ballia-फर्जी दस्तावेजों से नौकरी पाने के मामले में नर्स निलंबित, दर्ज किया गया मुकदमा

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया.फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी हासिल करने के आरोप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) रसड़ा में तैनात स्टाफ नर्स कुमुदलता राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वह करीब 10 साल से नौकरी कर रही है। पुलिस ने यह कार्रवाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा के अधीक्षक डॉ. मनीष जायसवाल की शिकायत पर की है।

शिकायत के मुताबिक, मऊ जिले के अमरहट गांव निवासी कुमुदलता राय ने अलग-अलग वर्षों में भिन्न-भिन्न जन्मतिथि प्रदर्शित कर न सिर्फ परीक्षा उत्तीर्ण की, बल्कि तथ्यों को छिपाकर नौकरी भी प्राप्त कर ली। इसकी जानकारी होने के बाद सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनीष जायसवाल ने कोतवाली रसड़ा में नर्स के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि विभागीय जांच में पुष्टि होने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा में करीब दस साल से तैनात स्टाफ नर्स कुमुदलता राय को निलंबित कर दिया गया है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE