Skip to content
19 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दीक्षान्त समारोह में छात्र-छात्राओं को उपाधि व स्वर्ण पदक किया प्रदान
  • Front Page
  • बलिया शहर

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दीक्षान्त समारोह में छात्र-छात्राओं को उपाधि व स्वर्ण पदक किया प्रदान

जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया का छठवां दीक्षान्त समारोह का आयोजन बुधवार को गंगा बहुद्देशीय सभागार में कुलाधिपति/राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल की अध्यक्षता में हुआ.
General Desk 24 September, 2024 1 minute read
rajyapan anandi patel in Dikshant

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

के के पाठक, बलिया

बलिया. जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया का छठवां दीक्षान्त समारोह का आयोजन बुधवार को गंगा बहुद्देशीय सभागार में कुलाधिपति/राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल की अध्यक्षता में हुआ.

इस अवसर पर कुलाधिपति ने स्नातक के 19448, स्नातकोत्तर के 3894 सहित कुल 23342 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गयी. इसमें 9452 छात्र तथा 13890 छात्राएं थीं. उन्होंने दो विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि तथा अपनी कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 42 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किया.

स्वर्ण पदक पाने में 34 छात्राएं तथा 8 छात्र थे.सभी विषयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली एमएससी (जन्तु विज्ञान) की छात्रा आयुषी कुमारी सिंह को चांसलर मेडल प्रदान किया गया.

दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित करते हुए कुलाधिपति आनन्दीबेन पटेल ने कहा कि आप सब लोगों को संबोधित करते हुए मुझे अत्यंत गर्व होता हैं.आज इस भूमि पर उपस्थित होकर आप सब लोगों को संबोधित कर रही हूं, वह संतो, ऋषियों, राष्ट्रनायकों, स्वतंत्रता सेनानियों, कलाकारों एवं साहित्यकारों की भूमि हैं. प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के नायक मंगल पाण्डेय तथा सन 1942 की क्रांति के नायक चित्तू पाण्डेय, इसी धरती की उपज रहें हैं. भारतीय राजनीति को नई दिशा देने वाले जयप्रकाश नारायण और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की यह धरती है. इस धरती को नमन करती हूं.

राज्यपाल ने कहा कि आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री रामचेत चौधरी जी ने इस क्षेत्र से विलुप्त हो रही काला नमक चावल को पुनर्जीवित करने का कार्य ही नहीं किया है, बल्कि इस चावल की गूंज पूरे देश-विदेश में भी हो रही है. उन्होंने उपाधि एवं गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की कामना की.उन्होंने कहा की उपाधि एवं मेडल प्राप्त करने में सबसे ज्यादा लड़कियां हैं, धीरे-धीरे करके लड़कियां/कन्याएं आगे बढ़ रही हैं।

महामहिम ने कहा कि विश्वविद्यालय या छोटे बच्चों के लिए बिल्डिंग बन रही है, इन बिल्डिंगों में क्या-क्या सुविधा होनी चाहिए, उन सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. उन्होंने एक विश्वविद्यालय के बिल्डिंग को देखा, जिसके क्लासरूम में ब्लैक बोर्ड के नीचे प्लेटफार्म नहीं था.प्लेटफॉर्म नहीं होने से अध्यापक को पढ़ाने में कठिनाई होती है, सभी क्लासरूम में ब्लैक बोर्ड के नीचे प्लेटफार्म बनवाने के निर्देश दिए.

कुलाधिपति ने कहा कि कौशल विकास में बच्चों को आगे बढ़ाने की जरूरत है, इसके लिए विश्वविद्यालय को प्रयास करना पड़ेगा. माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा कौशल विकास के लिए एक-एक स्टूडेंट के लिए 7.50 लाख रुपए देने का प्रावधान बजट में किया गया है. भारत की बड़ी-बड़ी कंपनियों को इंटर्नशिप कराने के लिए बाध्य किया गया है. प्रधानमंत्री जी ने सभी कंपनियों के मालिकों और सीईओ से कहा है कि हमारे जितने भी बच्चे इंटर्नशिप करने के लिए आपके यहां आते हैं आप मना नहीं कर सकते हैं.

बच्चे बड़ी-बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप के लिए काम करेंगे तो मालिक उनके कार्य से खुश होकर अपने यहां रोजगार भी देंगे.एक करोड़ से भी ज्यादा बच्चों को अपना रोजगार करने के लिए बजट में बिना ब्याज के प्रावधान किया गया है. उन्होंने कहा की मुद्रा योजना के तहत 10 लाख रुपए मिलता था, अब इसे बढ़ाकर 20 लाख रुपए कर दिया गया है, यह भी होनहार बच्चों के लिए किया गया है.बच्चों इसका लाभ उठा कर आप भी अपना रोजगार करें और आगे चलकर आप भी नौकरी देने वाले बन जायेंगे. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार ऐसी योजनाएं चला रही हैं, इसमें बच्चों को जोड़ना है, यह जोड़ने की जिम्मेदारी अध्यापकों की हैं।

कुलाधिपति ने कहा कि कृषि क्षेत्र में पद्मश्री प्राप्त करने वाले तथा शोधकों से संपर्क कर यह यूनिवर्सिटी और यह क्षेत्र कृषि क्षेत्र में कैसे आगे बढ़ सकता है, इस पर भी ध्यान दिया जाय। उन्होंने अध्यापकों से कहा कि आप लोग लेखन कार्य भी करें कुछ नया रिसर्च हुआ है तो उस पर भी लिखा जाए कि रिसर्च किस प्रकार किया गया है, इन कार्यों के लिए कमिटमेंट की जरूरत हैं. बच्चों को प्रेरित करने तथा दिशा देने का कार्य अध्यापकों का है. एक-दो बच्चे आगे निकल जाएंगे तो आपको भी प्रसन्नता की अनुभूति होगी। उन्होंने अध्यापकों से कहा कि आप लोग संकल्प कर अच्छे-अच्छे कार्य करिए।

उन्होंने कहा कि आज विश्वविद्यालय व जिला प्रशासन के सहयोग से 150 आंगनबाड़ी केंद्रों को किट प्रदान किया गया है, यह कोई साधारण किट नहीं है, इससे बच्चों का मानसिक, शारीरिक एवं सर्वांगीण विकास होगा। यह अभियान विगत 4 वर्ष से चल रहा है और पूरे उत्तर प्रदेश में लगभग 20 हजार आंगनबाड़ी केंद्र में किट का वितरण जन सहयोग के माध्यम से किया गया है। ये छोटे बच्चे हैं, लेकिन ये हमारे भविष्य है और इनके भविष्य को अच्छे तरीके से संभालना, अच्छे तरीके से संस्कार देना और अच्छे तरीके से राष्ट्रप्रेम जागृत करना, हमारा कार्य है।

 

समारोह के मुख्य अतिथि प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक पद्मश्री रामचेत चौधरी ने कहा कि यह अच्छी बात है कि विश्वविद्यालय शहर में न होकर खुले और अच्छे वातावरण में है। अध्यापकों को संदेश दिया कि सेवानिवृत्त होने के बाद भी समाज के लिए कुछ सकारात्मक कार्य करते रहें। मैंने सेवा से आजाद होकर ही जो किया, उसी के लिए अप्रैल, 2024 में पद्मश्री मिला। विद्यार्थियों से कहा कि आपको यह डिग्री मिली, अर्थात् आपको विश्वविद्यालय ने इस देश के लिए कुछ करने के लिए तैयार किया है। आप सभी समाज के लिए ऐसा कार्य करें, जिससे लोग आपको याद करें। श्री चौधरी ने कुलपति से कहा कि कुछ ऐसी चीजें हैं, जो बलिया की विशेष हैं। बलिया की बिंदी, जलमग्न धान, सत्तू का भौगोलिक सूचकांक देने के लिए कार्य किया जाए तो उससे बलिया को विशेष पहचान मिलेगी और यहां के लोगों को भी तमाम फायदा होगा। बलिया की मिट्टी अपने आप में शानदार है, इसकी एक अलग पहचान बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

 

उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय एवं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस दीक्षांत समारोह पर अपने कुलपति से प्राप्त उपदेश को अपने जीवन में उतार कर अपना भविष्य उज्जवल बनाएं। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, एसपी विक्रांतवीर, सीडीओ ओजस्वी राज के अलावा प्रो अखिलेश राय, प्रो जैनेन्द्र पाण्डेय, प्रियंका सिंह सहित विवि के समस्त स्टाफ व अन्य अतिथि मौजूद थे। समारोह का कुशल संचालन असिस्टैंट प्रोफेसर सरिता पाण्डेय ने किया।

 

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Post navigation

Previous: Ballia: कुलाधिपति ने नवनिर्मित अटल प्रशासनिक भवन का किया उद्घाटन
Next: बलिया: अज्ञात कारणों से लगी आग में घरेलू सामान जल कर खाक हुआ

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Haldi Thana Diwas
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान

General Desk 13 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा

You may have missed

Pashuhari CAse Medical Jaanch
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा

General Desk 19 September, 2026
DM Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

General Desk 19 September, 2026
Baba Ganinath Janmotsav 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग

General Desk 19 September, 2026
Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.