Skip to content
30 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • Ballia News: प्रेमी के साथ पत्नी ने की थी पति की हत्या! पति ने रंगे हाथ पकड़ लिया था
  • CRIME डायरी
  • Front Page
  • जिला जवार
  • बैरिया

Ballia News: प्रेमी के साथ पत्नी ने की थी पति की हत्या! पति ने रंगे हाथ पकड़ लिया था

दुबई जाने के बाद उसकी पत्नी व गांव के ही राजेश साहनी के बीच प्रेम प्रसंग परवान चढ़ता गया. जब पति ने ..
General Desk 7 July, 2024 1 minute read
Dokati Awaidh Sambandh

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/ballialivenews

वीरेंद्र मिश्र, बैरिया, बलिया

दोकटी,बलिया। पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या! दोकटी थाना क्षेत्र के श्रीपतिपुर (धतूरी टोला) गांव निवासी कमलेश बिंद हत्याकांड मामले में जो खुलासे हुए हैं उन्हें जानकर लोग हतप्रभ हैं। दोकटी पुलिस ने हिरासत में लेकर लंबी पूछताछ के बाद प्रेमी व पत्नी को शनिवार  की देर रात गिरफ्तार कर लिया.

थानाध्यक्ष दोकटी मदन पटेल ने बताया कि मृतक कमलेश बिन्द की पत्नी कविता के साथ पड़ोसी राजेश साहनी का काफी दिनों से अवैध संबंध था. जिसका कमलेश विरोध किया करता था. इसको लेकर कई बार पंचायत भी हो चुकी थी. गुरुवार की रात तिलकोत्सव में शामिल होने के लिए अपने पड़ोस में कमलेश बिंद गया था. किसी ने उसे बताया कि उसकी पत्नी राजेश के साथ डेरे के तरफ गई है. आनन फानन में कमलेश भी अपने खेत में डेरे पर पहुंच गया. जहां राजेश को अपनी पत्नी कविता के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया. जिसको लेकर तीनों के बीच झगड़ा होने लगा.

इसी बीच राजेश ने मड़हे में रखें लाठी से कमलेश के सर पर वार कर दिया. कमलेश जमीन पर गिर पड़ा. उसके बाद कई ताबड़तोड़ लाठियां उसके सर पर दे मारी. जब राजेश को लगा कि कमलेश मौत हो चुकी है. तो उसे वहीं छोड़ दोनों चुपके से अपने-अपने घर चले गए. सुबह कमलेश का शव डेरे पर मड़हे के बाहर खेत में औधे मुंह पड़ी हुआ था.

आरोपित राजेश के निशानदेही पर पुलिस ने वह लाठी भी बरामद कर लिया जिससे कमलेश की हत्या की गई थी. पूछताछ में राजेश ने स्वीकार किया है कि काफी दिनों से उसका कविता के साथ अवैध संबंध था, और यह कमलेश के संज्ञान में था. जिसको लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच झगड़ा व मारपीट हुआ करता था. दो बार मामला पुलिस में भी गया था. जिसे पुलिस वालों ने समझा बुझा कर समझौता करा दिया था.

थानाध्यक्ष के अनुसार अक्सर राजेश व कविता के बीच मोबाइल चैटिंग भी हुआ करता था. वह भी पुलिस के खंगालने पर मिल गया था. जिसके चलते मामला आसानी से खुल गया.इस प्रकरण में मुकदमा अपराध संख्या 137/24 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज किया गया है. वही गिरफ्तार राजेश साहनी पुत्र उधारी साहनी व कविता देवी पत्नी मृतक कमलेश बिंद निवासी श्रीपतिपुर(धतुरी टोला) थाना दोकटी को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया है. कब्जे में एक आदद लाठी और एक आदद मोबाइल फोन लिया गया है.

मृतक दो भाई हैं. बड़ा भाई टुनटुन गुजरात में नौकरी करता है. जबकि कमलेश दुबई में नौकरी करता था. पिता की मौत के बाद उनके श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए दुबई से आया था, तब से दुबई नहीं गया. उधर दुबई जाने के बाद उसकी पत्नी व गांव के ही राजेश साहनी के बीच प्रेम प्रसंग परवान चढ़ता गया. जब पति ने आपत्तिजनक हाल में दोनों को पकड़ लिया तो आरोप है कि दोनों ने मिलकर कमलेश की हत्या कर दिया.

इस प्रकरण में सर्विलांस प्रभारी विश्वनाथ यादव, स्वाट प्रभारी उप निरीक्षक कौशल कुमार पाठक,थानाध्यक्ष मदन पटेल के अलावा कांस्टेबल जसवीर सिंह, राकेश यादव, लोकेश कुमार पाठक, रोहित कुमार, हरिओम सिंह, विनोद रघुवंशी, विकास सिंह, श्याम कुमार, अर्जुन यादव, शशि भूषण, मंजीत यादव, महेश कुमार, सुनील कुमार व महिला कांस्टेबल कीर्ति देवी गिरफ्तारी व प्रकरण के राज फाश करने में शामिल थे.

 

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया पुलिस बलिया समाचार बैरिया

Post navigation

Previous: बैरिया संपूर्ण समाधान दिवस पर एसडीएम ने सुनी फरियाद, छाए रहे विद्युत विभाग व भूमि विवाद के मामले 
Next: Ballia News: बिजली का करंट लगने से युवक की मौत

ये भी पढ़ें

Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप

General Desk 29 October, 2026
Sikandarpur Accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

General Desk 29 October, 2026
Jaya Kishori Ballia
  • जिला जवार
  • बांसडीह

कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान

General Desk 29 October, 2026

Recent Posts

  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस
  • आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी
  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया
  • बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी
  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ
  • थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें
  • सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए
  • नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान
  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए

You may have missed

Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप

General Desk 29 October, 2026
SDM at Bansdih Katan Place
  • Uncategorised

महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना

General Desk 29 October, 2026
Sikandarpur Accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

General Desk 29 October, 2026
Jaya Kishori Ballia
  • जिला जवार
  • बांसडीह

कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान

General Desk 29 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.