Skip to content
27 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • शनिवार को बलिया के सड़कों पर एक बार फिर गूंजा जय श्रीराम के नारा
  • अध्यात्म
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • लाइफ मंत्रा

शनिवार को बलिया के सड़कों पर एक बार फिर गूंजा जय श्रीराम के नारा

श्रीराम मंदिर, नूतन विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महा जनसम्पर्क अभियान बलिया समिति के निर्देशन व विश्व हिंदू परिषद के संयोजकत्व में बलिया में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में नूतन विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर घर घर पूजित अक्षत प्रदान किया जाना है.
Central Desk 30 December, 2023 1 minute read
Slogans of Jai Shri Ram echoed once again on the streets of Ballia on Saturday.
शनिवार को बलिया के सड़कों पर एक बार फिर गूंजा जय श्रीराम के नारा
मातृ शक्ति ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा
बलिया के पांच लाख परिवारों तक पूजित अक्षत पहुंचाने का लक्ष्य

बलिया. श्रीराम मंदिर, नूतन विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महा जनसम्पर्क अभियान बलिया समिति के निर्देशन व विश्व हिंदू परिषद के संयोजकत्व में बलिया में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में नूतन विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर घर घर पूजित अक्षत प्रदान किया जाना है. इस दौरान प्राण प्रतिष्ठा में हर-घर की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को पूजित अक्षत कलश यात्रा का आयोजन किया गया.

Slogans of Jai Shri Ram echoed once again on the streets of Ballia on Saturday.

यात्रा शहर के रामलीला मैदान से प्रारम्भ होकर बालेश्वरनाथ मन्दिर, श्री हनुमानगढ़ी मन्दिर, अग्रसेन मार्ग (विजय सिनेमा रोड), चौक, सेनानी उमाशंकर सिंह चौराहा, चित्तू पाण्डेय चौराहा, रोडवेज होते हुए टी.डी. कॉलेज चौराहा पहुंची जहां पूज्य सन्तों द्वारा आशीर्वाद रूपी जत्था प्राप्त हुआ. यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया. यात्रा के दौरान लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए.

Slogans of Jai Shri Ram echoed once again on the streets of Ballia on Saturday.

अक्षत कलश की पूजा अर्चना श्रीआनंद जी ने की. संघ के स्वयंसेवकों द्वारा राम स्तुति की गई. महिलाओं और भक्तों ने आरती उतारकर अक्षत कलश की पूजा अर्चना की. इस दौरान रामलीला स्थित मंच पर बालक बाबा के साथ संघ के जिला संघचालक भृगुजी, सह जिला संघचालक डॉ. विनोद सिंह, सह नगर संघचालक परमेश्वरनश्री, विभाग प्रचारक तुलसीराम, जिला प्रचारक विशाल, जिला कार्यवाह हरनाम, सह जिला कार्यवाह सौरभ पाण्डेय, विश्व हिंदू परिषद के सह प्रान्त मंत्री मंगलदेव चौबे, बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, मंत्री प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, संतलाल गुप्ता के साथ संघ व विहिप के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Slogans of Jai Shri Ram echoed once again on the streets of Ballia on Saturday.

हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और जिले के रामभक्त गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा को लेकर क्षेत्र भ्रमण में उपस्थित रहे. संघ के कार्यकर्ताओं ने सभी राम भक्तों को आमंत्रित करते हुए अक्षत कलश की पूजा अर्चना करने का संकल्प लिया.

Slogans of Jai Shri Ram echoed once again on the streets of Ballia on Saturday.

जिला प्रचारक विशाल ने बताया कि जिला प्रचारक विशाल जी ने बताया कि राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का यह शुभ अवसर लाखों रामभक्तों के बलिदान के फलस्वरूप फलीभूत हुआ है.यह सनातन है जिसका न कोई आदि है ना कोई अंत है. सनातन ही सत्य, शाश्वत है जिसके नेतृत्व में पूरा विश्व चलेगा.बताया कि 22 जनवरी 2024 को रामलला नव निर्मित भव्य मंदिर में विराजमान होंगे.

इस दिन अयोध्या में भव्य आयोजन होगा जिसका पूरा विश्व साक्षी बनेगा.अयोध्या में पूजित अक्षत, पत्रक और राम का चित्र निमंत्रण स्वरूप घर-घर पहुंचाया जा रहा है. संघ कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस अक्षत कलश के पूजित अक्षत को पहुंचाने का काम करेगें. अपनी जिम्मेदारी संघ कार्यकर्ता बखूबी निभाने के लिए संकल्पबद्ध हैं.

Slogans of Jai Shri Ram echoed once again on the streets of Ballia on Saturday.

बालक बाबा ने राम के इतिहास का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान राम का जीवन मर्यादित था.भगवान राम सभी के आराध्य हैं. सभी की आस्था भगवान राम में है. उन्होंने अक्षत की भी विस्तृत व्याख्या किया. उन्होंने बताया कि प्राचीनकाल में अक्षत ही निमंत्रण होता था. आज वही अक्षत भगवान राम के धाम आने का निमंत्रण स्वरूप अक्षत है, जिसे संघ व विहिप के कार्यकर्ता घर घर जाएंगे.

Slogans of Jai Shri Ram echoed once again on the streets of Ballia on Saturday.

राज्य सभा संसद नीरज सिंह ने बताया कि राम का मंदिर अयोध्या में बनेगा. इस बात में किसी को संशय नहीं था. इस आंदोलन में स्वर्गीय अशोक सिंघल ने इस आंदोलन को धार देने का प्रयास किया.मन्दिर आंदोलन में पूरे देश के लोगों के साथ बलिया के लोग भी इस आन्दोल मे भाग लिये थे.

भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय यादव ने राम मंदिर आंदोलन की घटना का विस्तार से जिक्र किया.

इस अभियान समिति के जिला समन्वयक अरुण कुमार मणि ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा होने के पहले पांच लाख परिवारों तक पुजित अक्षत के साथ निमंत्रण व मन्दिर का चित्र दिया जाना है.सभी से आग्रह किया गया है कि उस दिन दीपोत्सव मनाएं.

इस अभियान समिति के जिला समन्वयक अरुण कुमार मणि ने पूरे कार्यक्रम का संचालन किया तथा पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने लोगों का आभार व्यक्त किया.
इस अवसर पर हजारों रामभक्त कार्यकर्ता, मातृशक्तियाँ जनमानस उपस्थित थे.

  • बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बागी बलिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंदिर श्रीराम

Post navigation

Previous: नगर पालिका परिषद में 2.53 करोड़ रूपए से बनेगी सड़कें व नालियां: चेयरमैन
Next: एटीएम कार्ड बदलकर पैसा निकालने वाले अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी

ये भी पढ़ें

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026

Recent Posts

  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

You may have missed

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026
Ramgovind chaudhary
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी

General Desk 26 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.