Skip to content
7 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • इन्वेस्टर समिट: बलिया में दो हजार करोड़ का होगा निवेश
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज

इन्वेस्टर समिट: बलिया में दो हजार करोड़ का होगा निवेश

बलिया. प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी इन्वेस्टर समिट का आयोजन मंगलवार को गंगा बहुद्देशीय सभागार में हुआ. इसमें देश के विभिन्न उद्यमियों के अलावा जॉर्डन से आए उद्यमी ने भी प्रतिभाग किया.
Assignment Desk 8 February, 2023 1 minute read
Invester Summit

विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कुल 61 उद्योगपतियों ने एमओयू पर किए हस्ताक्षर

जार्डन से आए कारोबारी ने सोलर प्लांट व मेडिसीन फैक्ट्री लगाने के दिए शुभ संकेत

बलिया. प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी इन्वेस्टर समिट का आयोजन मंगलवार को गंगा बहुद्देशीय सभागार में हुआ. इसमें देश के विभिन्न उद्यमियों के अलावा जॉर्डन से आए उद्यमी ने भी प्रतिभाग किया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अन्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलित कर किया. इस समिट में आए कुल 61 उद्यमियों ने लगभग दो हजार करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर किए.
जार्डन से आए कारोबारी रज्जाक शुकुर अल-ईबादी ने 120 करोड़ की मेडिकल फैक्ट्री लगाने के संकेत दिए.

इन्वेस्टर समिट को सम्बोधित करते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि बलिया में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं. उसके लिए यहां पर्याप्त भूमि और सुरक्षित माहौल है. हमारा प्रयास होगा कि यहां के चीनी मिल को फिर से शुरू किया जाए और गन्ने से एथेनॉल बनाया जाए. इस दिशा में पूरी गम्भीरता से पहल करूँगा. उन्होंने कहा कि गुजरात के कुछ निवेशक, जो सौर ऊर्जा से जुड़े हैं, उनको भी बलिया में आकर सौर ऊर्जा के क्षेत्र में कार्य करने की अपील किया हूँ. सुरहाताल में फ्लोटिंग रिसोर्ट व पानी में तैरने वाला रेस्टोरेंट बन जाए तो पर्यटन के लिहाज से और बेहतर हो जाएगा.
परिवहन मंत्री ने कहा कि बलिया में गंगा नदी में तमाम डॉल्फिन मिलती हैं.

माल्देपुर में डॉल्फिन प्वाइंट भी बनाया जा रहा है. कुल मिलाकर अब हर क्षेत्र में बलिया का विकास तेजी से हो रहा है. परिवहन मंत्री ने कहा कि कटहल नाला के दोनों तरफ पाथ-वे, बेंच, सोलर लाइट्स व अन्य व्यवस्था कर सुंदर बनाया जाएगा. बच्चों के मनोरंजन के साधन भी होंगे. मंत्री ने कम समय में बेहतर आयोजन के लिए जिलाधिकारी व उनकी पूरी टीम की सराहना की. विधायक केतकी सिंह ने कहा कि फूड प्रोसेसिंग के लिए कच्चा माल यहां आसानी से मिल जाएगा, लिहाजा क्षेत्र में भी अच्छा उद्योग विकसित किया जा सकता है.

जिलाधिकारी ने मंत्री व उद्यमियों के प्रति जताया आभार

जिलाधिकारी ने इन्वेस्टर समिट में आए सभी उद्योगपतियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आप लोगों की ओर से किए गए निवेश से निश्चित रूप से जनपद में औद्योगिक विकास होगा. उन्होंने कहा कि हमारे पास उद्योग धंधों के लिए पर्याप्त जमीन है. सबसे अच्छी बात कि जहां पर जमीन उपलब्ध है, वहां से एक्सप्रेस-वे और बड़े शहरों में आवागमन काफी सुगम है. उन्होंने बलिया में एक अलग विजन देने के लिए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया. सीडीओ प्रवीण वर्मा ने उद्योग के लिहाज से बलिया की सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया.
उप कृषि निदेशक इंद्राज ने बताया कि कृषि क्षेत्र में बलिया के विकास के लिए किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) काम कर रहे हैं.

बाहर से आए उद्यमियों को उपहार स्वरूप दिए मोटे अनाज

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने इन्वेस्टर्स समिट में आए सभी अतिथियों को उपहार के रूप में जनपद में उत्पादित मोटे अनाज के पैकेट दिया. जिलाधिकारी ने कहा कि पूरा विश्व वर्ष 2023 को ‘मिलेट ईयर’ के रूप में मना रहा है.
हम सब का स्वास्थ्य सही हो इसके लिए हमें मोटे अनाज के तरफ लौटना ही होगा. बलिया में विभिन्न किस्म के मोटे अनाज का पर्याप्त उत्पादन होता भी है. सब्जी के निर्यात के बाद अब मोटे अनाज के निर्यात के जरिए आर्थिक विकास की अपार संभावनाएं हैं.

स्वागत के लिए बनाई शानदार कलाकृतियां

कला शिक्षक इफ्तेखार के नेतृत्व में राजकीय इंटर कॉलेज के कला के विद्यार्थियों ने शानदार कलाकृति के जरिए सबका स्वागत किया. इन्वेस्टर समिट का लोगो व स्वागत से जुड़े कलाकृति बनाई, जिसकी मंत्री और जिलाधिकारी के अलावा हर किसी ने सराहना की. कार्यक्रम में विधायक केतकी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, एसपी राजकरण नैय्यर सहित अन्य अधिकारी व उद्यमी गण मौजूद थे.
बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

Tags: बलिया समाचार मेडिसीन फैक्ट्री राजकीय इंटर कॉलेज सोलर प्लांट

Post navigation

Previous: बलिया में सूदखोरों के खिलाफ बड़ा एक्शन, 3 आरोपियों के ठिकानों पर चलेगा बुलडोजर
Next: नदी में डूबे युवक का शव पाँचवे दिन उतराया मिला

ये भी पढ़ें

Belthra Peace Commeti
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक

General Desk 6 October, 2026
Belthra Flood
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी

General Desk 6 October, 2026
Bansdih Byke Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

General Desk 6 October, 2026

Recent Posts

  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान
  • बोलेरो और मैजिक वाहन में सामने से भीषण टक्कर, एक महिला समेत 6 लोग गम्भीर रुप से घायल
  • बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन के फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज, रोजाना के जाम से नगरवासियों को मिलेगी राहत
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी
  • चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी
  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस
  • सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया
  • प्रदेश में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती निकालने की मांग, अभ्यर्थियों ने विधायक केतकी सिंह से लगाई गुहार
  • अपने ही घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित
  • बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जिउतिया व्रत से पूर्व मंडुआ के आंटे से बनी रोटी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
  • जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री
  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें

You may have missed

Belthra Peace Commeti
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक

General Desk 6 October, 2026
Belthra Flood
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी

General Desk 6 October, 2026
Bansdih Byke Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

General Desk 6 October, 2026
Servical Jagrukta
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी

General Desk 6 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.