Skip to content
13 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Since 2012 | The People’s Trusted Digital News Platform

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • बतकही
  • बैरिया में नेता मस्त, बाढ़ पीड़ित त्रस्त
  • बतकही

बैरिया में नेता मस्त, बाढ़ पीड़ित त्रस्त

सार्वजनिक वितरण अन्तर्गत बैरिया तहसील में वितरण के लिए अन्त्योदय का लगभग 2436 कुन्तल गेहूं, 1135 कुन्तल चावल व 865 कुतल चीनी तथा पात्र गृहस्थ परिवारों के लिये 8 हजार कुन्तल गेंहू व लगभग 5 हजार कुन्तल चावल प्रतिमाह आता है. फिर भी लाभार्थियों में नहीं मिलने का राग ही सुनने को मिलता है. होने वाली शिकायतें दबा दी जाती हैं.
News Desk 25 September, 2016 1 minute read
bairiya1060-400

वक्त के साथ बैरिया में भी राजनीति हाईटेक हो चुकी है. टॉप लेवल के नेताओं को दिल्ली/लखनऊ से फुर्सत नहीं है और उनके चेले चमचे जिला मुख्यालय से फेसबुक VIRENDRA_N_MISHRAऔर व्हाट्स ऐप से जन सेवा करने लगे हैं. विरोधी जन समस्याओं पर धरना प्रदर्शन बस अपने पंडी जी से पूछ कर किसी शुभ मुहूर्त पर ही यदा कदा करते हैं. करीब पौने तीन करोड़ बाढ़ राहत के नाम पर खर्च हो गया, मगर बहुतेरे पीड़ित अब भी बाट जोह रहे हैं. लोगों का कहना है कि पीड़ितों के बजाय कालाबाजारियों को पहुंचा दी गई राहत सामग्री. जनता भी खामोश है. कारण साफ है मिशन 2017. जनता के लिए भी तो हिसाब किताब का यही एक मौका होता है. द्वाबा की नब्ज टटोलती बैरिया (बलिया) से वीरेंद्र नाथ मिश्र की रिपोर्ट

विधान सभा चुनाव की दहलीज पर खड़े बैरिया विधान सभा क्षेत्र में भ्रष्टाचार चरम पर है. हालात ऐसे बन गए हैं कि यहां का समाज अब शोषित, शोषक व शोषक के चमचे तीन हिस्सों में बंट गए हैं. भ्रष्टाचार की होने वाली शिकायतों पर कार्रवाई के नाम पर भ्रष्टाचार और भी ज्यादा व महंगा होता जा रहा हैं.

इसे भी पढ़ें – बैरिया में ब्लॉक प्रमुख ने मांगे विकास के प्रस्ताव

शिकायतों का असर नहीं होने पर लोग अब शिकायतें करना ही नहीं चाहते. परम्परागत पक्ष व विपक्ष की बातें यहां अब महत्वहीन हो गयी हैं. राजनीतिक दलों के बड़े पदाधिकारी (सांसद, विधायक) लखनऊ व दिल्ली में ज्यादा समय दे रहे हैं. उनके नीचे के नेता लखनऊ नहीं तो बलिया में ही डेरा जमाकर वाट्स ऐप व फेसबुक से जनता की सेवा कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें – बैरिया के युवा बोले- अब जुमलेबाजी नहीं, सीधे कार्रवाई हो

विरोध के नाम पर कभी कभार धरना प्रदर्शन का कर्मकांड, फिर लम्बे समय के लिए लुप्त हो जा रहे हैं. प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के नेताओं से अपनी निकटता प्रदर्शित करने के लिए फेसबुक का सहारा ले ले रहे हैं. जबकि हालात ऐसे है कि अभी बाढ़ व कटान आपदा से द्वाबा गुजरा है. बाढ़ पीड़ितों की बहुत सी समस्यायें हैं. प्रदेश सरकार ने इस समस्या के समाधान के लिये राहत व राहत सामग्री के नाम पर अब तक बैरिया विधान सभा क्षेत्र में दो करोड़ 66 लाख रुपये खर्च कर चुकी है. फिर भी पीड़ितों में असन्तोष है. सैकड़ों पीड़ित अभी भी राहत न मिलने का रोना रो रहे हैं. ऐसा क्यों ? विचारणीय है.

इसे भी पढ़ें – लखनऊ में सत्ता संग्राम, बैरिया में उपलब्धियों का बाम

उदाहरण भी है कि तीन दिन पहले मुरलीछपरा ब्लाक के शिवपुर कपूर दियर ग्राम पंचायत में बाढ पीड़ितों के लिये रखे गये राहत सामग्री में से 40 पैकेट राहत सामग्री ठेले पर लाद कर ले जाते लोगों को ग्रामीणों ने रात में 11 बजे के लगभग पकड़ा. पुलिस, लेखपाल, तहसीलदार सभी आये. लेखपाल ने उन्हें बाढ़ पीड़ित व सामग्री उनका बताया. लीपापोती कर दी गयी. लेकिन रात में 11 बजे वितरण क्यों ? इसका किसी के पास जवाब नहीं. जबकि लोगों का आरोप है कि बाढ पीड़ितों के लिये आए खाद्यान्न में आधे से ज्यादा तहसील प्रशासन ने कालाबाजारियों के हवाले कर दिया है. क्योकि बलिया आए कैबिनेट मन्त्री शिवपाल यादव ने मंच से घोषणा की थी कि एक भी बाढ़ पीड़ित राहत से बचने न पाये. फिर असन्तोष की वजह रात के 11 बजे वाला कारण ही हो सकता है.

इसे भी पढ़ें – बरसात से बैरिया रेवती मार्ग पर बना खड्ड

सत्ता व विपक्ष बस चुप है. यही नहीं, सार्वजनिक वितरण अन्तर्गत बैरिया तहसील में वितरण के लिए अन्त्योदय का लगभग 2436 कुन्तल गेहूं, 1135 कुन्तल चावल व 865 कुतल चीनी तथा पात्र गृहस्थ परिवारों के लिये 8 हजार कुन्तल गेंहू व लगभग 5 हजार कुन्तल चावल प्रतिमाह आता है. फिर भी लाभार्थियों में नहीं मिलने का राग ही सुनने को मिलता है. होने वाली शिकायतें दबा दी जाती हैं.

इसे भी पढ़ें – बैरिया के पांडेयपुर में बाढ़ में फंसे हैं लोग

इस प्रकरण में नाम न छापने की शर्त पर एक कोटेदार ने बताया कि बांटेगें तो काम कैसे चलेगा. पहले पूर्ति निरीक्षक शैलेन्द्र सागर सिंह का विरोध कोटेदारों ने इस लिए किया कि एक कुन्तल अनाज पर सुविधा षुलक 30 रुपये देना पड़ता था. वह 40 रुपये मांगने लगे थे. विधायक जी के हस्तक्षेप से उस पूर्ति निरीक्षक का स्थानान्तरण हुआ. अब एक कुन्तल पर 70 रुपये खर्च आ रहा हैं. यह भी बताया कि इस कुन्तल पीछे लगने वाली सुविधा शुल्क में चरणबद्ध ढ़ंग से एसडीएम, पूर्तिनिरीक्षक, हाटनिरीक्षक, क्लर्क, पल्लेदार व ट्रैक्टर का लगता है.

इसे भी पढ़ें – 18 अगस्त 1942, बैरिया में कौशल किशोर सिंह ने फहराया था तिरंगा

सवाल भी किया कि जब कदम कदम पर चांदी की जूती चलानी पड़ रही है तो कोटेदार से इमानदारी की उम्मीद कैसी? यही हालात मुरलीछपरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के आन्दोलन का हुआ. वहां भी पहले से डेढ़ गुना सुविधा शुल्क पर मानना ही पड़ा. बैरिया विधान सभा क्षेत्र के अन्दर खाने में अजीब सी खामोशी भरी हलचल है. एक एक कर आये ताबड़तोड़ चुनावों ने यहां के लोगों की उस भोली मानसिकता जिसमें गड़बड़ियों पर तुरन्त मंच लगाकर विरोध प्रकट करना और भटकते नेता को राह पर लाना, अब छोड़ सतर्कता का लबादा ओढ़ लिया है.

इसे भी पढ़ें – और थथम गया बलिया-बैरिया बांध

Tags: बाढ़ बैरिया मिशन 2017 राहत

Post navigation

Previous: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सीबी मिश्र के कार्यों को सराहा
Next: सीताकुंड : पकड़े जाने पर चोर ने युवती को मारी गोली

ये भी पढ़ें

Rakshabandhan Flood
  • जिला जवार
  • बतकही
  • बलिया शहर

Ballia Live Special : बाढ़ में डूबी राह, रक्षाबंधन पर भाई-बहन करते रह गए इंतजार

General Desk 9 August, 2025
IMG_20250224_121943
  • Accident
  • Front Page
  • बतकही
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • शोक समाचार

फेफना में ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत, ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

Ashish 24 February, 2025
UP_Health
  • Campus रिपोर्ट
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बतकही
  • बलिया शहर
  • राज-काज
  • लाइफ मंत्रा
  • स्पेशल/Exclusive
  • स्वास्थ्य

शीतलहर से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी

Ashish 14 December, 2024

Recent Posts

  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान

You may have missed

5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.