Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • सोमवार को 46 नए कोरोना पॉजिटिव केस, बलिया में कुल संक्रमित 1429
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

सोमवार को 46 नए कोरोना पॉजिटिव केस, बलिया में कुल संक्रमित 1429

सोमवार को नए 46 मरीजों में हनुमानगंज ब्लाक के 13, शहरी क्षेत्र के आठ, मनियर ब्लाक के छह, पंदह और बेलहरी के चार-चार, गड़वार और नगरा के दो-दो, दुबहड़ के तीन, चिलकहर और बैरिया में एक-एक केस मिले हैं.
News Desk 27 July, 2020 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

बलिया। सोमवार को जारी कोरोना हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 46 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं. इस तरह जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 1429 हो गई है. उधर, बैरिया तहसील क्षेत्र के रानीगंज, बैरिया, लालगंज, दोकटी और शिवनटोला के बाजारों का खुलने के समय में एसडीएम बैरिया ने आंशिक परिवर्तन किया है. इसी क्रम में जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर वापस लौटे डॉ. आरएन उपाध्याय का सोमवार को डाक्टरों ने भव्य स्वागत किया.

सोमवार को नए 46 मरीजों में हनुमानगंज ब्लाक के 13, शहरी क्षेत्र के आठ, मनियर ब्लाक के छह, पंदह और बेलहरी के चार-चार, गड़वार और नगरा के दो-दो, दुबहड़ के तीन, चिलकहर और बैरिया में एक-एक केस मिले हैं.

सोमवार को जारी कोरोना हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक आज 38 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए. अब तक जिले में 699 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. कुल 16 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. फिलहाल जिले में 714 एक्टिव केस हैं. फिलहाल जिले में 142+11 कंटेनमेंट जोन हैं. सोमवार को घोषित नए कंटेनमेंट जोन में 5 बांसडीह तहसील में, 4 सदर तहसील में और 2 रसड़ा तहसील में हैं.

मंगलवार से बैरिया क्षेत्र के सभी बाजारों की दुकानें सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक खुलेंगी. शनिवार और रविवार को नियमानुसार प्रतिबंध रहेगा. उपजिलाधिकारी बैरिया सुरेश कुमार पाल ने बताया कि रानीगंज, बैरिया, लालगंज, दोकटी, मधुबनी, टोला शिवनराय आदि बाजारों की फल, सब्जी, दूध, किराना, कपड़ा, मेडिकल सहित अन्य दुकानें सोमवार से शुक्रवार तक दिन में नौ घंटे के लिए खुलेंगी. दुकानदारों को मास्क लगाना व सैनिटाइजर का उपयोग करना जरूरी होगा. दुकानों के आगे स्वयं बैरिकेडिग करनी होगी, ताकि सामाजिक दूरी का पालन संभव हो सके. ऐसा न करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

उधर, कोविड-19 संक्रमण से स्वस्थ्य होकर जिला अस्पताल लौटे डॉ. आरएन उपाध्याय का सोमवार को डॉक्टरों ने भव्य स्वागत किया. उनका उपचार मेडिकल कालेज आजमगढ़ किया गया. उन्होंने क्वारंटाइन अवधि पूरा कर अपना काम शुरू कर दिया.

वरिष्ठ सर्जन डॉ. आरएन उपाध्याय सोमवार को स्वस्थ होकर जिला अस्पताल में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिए. इससे पहले अस्पताल के ही अशोक सिंह भी कोरोना के चपेट में आ गए थे. जिन्हें एल वन अस्पताल बसंतपुर में भर्ती किया गया था. वह भी स्वस्थ होकर अपना कार्य भार ग्रहण कर चुके हैं. इस मौके पर सीएमएस डॉ. बीपी सिंह, डॉ. संतोष चौधरी, डॉ. मिथिलेश सिंह, डॉ. संजय सिंह, डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. एके स्वर्णकार, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. आरडी राम आदि मौजूद रहे.

Related

Tags: कोरोना वायरस बलिया बांसडीह बैरिया रसड़ा रानीगंज सदर अस्पताल

Post navigation

Previous: महर्षि वाल्‍मीकि, माता सीता और कुश से जुड़ते हैं छितेश्वरनाथ मंदिर के कनेक्शन
Next: तमंचा कारतूस संग पुलिस के हत्थे चढ़ा टॉप टेन में शुमार अपराधी

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.