Skip to content
20 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • शिक्षा मित्रों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए शुद्धि यज्ञ किया
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

शिक्षा मित्रों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए शुद्धि यज्ञ किया

सम्मान वापसी के लिए शिक्षामित्र संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित शिक्षामित्रों की निर्णायक जंग सातवें दिन मंगलवार को भी जारी रही.
News Desk 2 August, 2017 1 minute read

बलिया। सम्मान वापसी के लिए शिक्षामित्र संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित शिक्षामित्रों की निर्णायक जंग सातवें दिन मंगलवार को भी जारी रही. विभिन्न शिक्षक-कर्मचारी संगठनों की उपस्थिति में शिक्षा मित्रों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए शुद्धि यज्ञ किया. वहीं, बीएसए कार्यालय का ताला भी लगातार सातवें दिन बंद रहा.

इसे भी पढ़ें – शिक्षामित्रों का धरना-प्रदर्शन छठवें दिन सोमवार को भी जारी रहा

धरना-प्रदर्शन सभा को सम्बोधित करते हुए कर्मचारी नेता रामराज तिवारी ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से लड़ी जाने वाली लड़ाई में हमेशा जीत होती है. शिक्षामित्र साथी धैर्य बनाकर अपनी लड़ाई जारी रखें, सरकार को झुकना पड़ेगा. सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील पांडेय कान्हजी ने कहा कि शिक्षामित्रों की लड़ाई जायज है. इनकी मांग पर सरकार सहानुभूतिपूर्वक निर्णय नहीं लेती है तो प्रदेश भर के विद्यालयों पर ताला लटका दिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें  – आखिर सरकारें क्यों दिखाती हैं मुंगेरी लाल के हसीन सपने

शिक्षक नेता जितेन्द्र सिंह ने कहा कि शिक्षकों के धैर्य में इतनी ताकत है कि सरकार को अंततः झुकना ही पड़ेगा. उन्होंने कहा कि शिक्षामित्र लगातार 17 वर्ष से बेसिक शिक्षा विभाग के अभिन्न अंग के रूप में कार्य कर रहे हैं. इनके साथ किसी भी दशा में अन्याय नहीं होने दिया जायेगा. प्राथमिक शिक्षक संघ इनके हर कदम पर साथ देगा.

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री वेद प्रकाश पांडेय ने कहा कि शिक्षामित्रों की लड़ाई में प्रदेश के विभिन्न विभागों के कर्मचारी संगठन साथ खड़े है और न्याय मिलने तक साथ खड़े रहेंगे. शिक्षक नेता अवधेश सिंह ने कहा कि शिक्षामित्रों की लड़ाई में संगठन पूरी तन्मयता से साथ है.

शिक्षक एमएलसी चेतनारायण सिंह के प्रतिनिधि राधेश्याम यादव ने कहा कि शिक्षा मित्रों के संकट को हल करने के लिए एमएलसी चेतनारायण सिंह ने पूरे प्रदेश में शिक्षामित्रों की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया है. शिक्षण कार्य से जुड़े किसी भी व्यक्ति का कोई अहित नहीं होगा. रसोईया संघ की जिलाध्यक्ष चमेली सिंह ने कहा कि जब विद्यालय में गुुरुजन नहीं रहेंगे तो बच्चे कैसे पढ़ेंगे. शिक्षामित्रों के समर्थन में रसोईया छोलनी-बेलना के साथ धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगी.

संजय यादव, शर्मानाथ यादव, रवीन्द्र सिंह, रमाशंकर राय, जयप्रकाश पांडेय, घनश्याम चौबे, सरल यादव, काशीनाथ यादव, पंकज सिंह, जितेन्द्र राय, ज्ञानप्रकाश मिश्र, दीपक उपाध्याय, इंद्रजीत यादव, भरत यादव, नीतू उपाध्याय, सरिता दूबे, सीमा सिंह, मधु सिंह, सरिता सिंह, संजू यादव, चन्द्रभानु सिंह, रणजीत सिंह, अजय पांडेय, चन्द्रशेखर सिंह, विनय दूबे, वसीम अंसारी, पंकज दूबे, गणेश जी सिंह, सुशील चैबे, सूर्यप्रताप यादव, सोनू यादव इत्यादि मौजूद रहे. अध्यक्षता गुप्तेश्वर सिंह व संचालन अनिल मिश्र ने किया.

अपर मुख्य सचिव से सोमवार को हुई शिक्षामित्र संगठन की विफल वार्ता को देखते हुए मंगलवार को शिक्षामित्रों के धरना सभा स्थल पर पुलिस की भारी सुरक्षा रही. शिक्षामित्रों की हर गतिविधि पर प्रशासन की नजर रही. वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के जवान लगातार चक्रमण करते रहे.

Tags: बीएसए बेसिक शिक्षा यज्ञ शिक्षा मित्र

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण
Next: 01/08/2017 – आज की खबरें अभी पढ़ें, सिर्फ 1 मिनट में

ये भी पढ़ें

Pashuhari CAse Medical Jaanch
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा

General Desk 19 September, 2026
DM Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

General Desk 19 September, 2026
Baba Ganinath Janmotsav 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग

General Desk 19 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा

You may have missed

Pashuhari CAse Medical Jaanch
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा

General Desk 19 September, 2026
DM Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

General Desk 19 September, 2026
Baba Ganinath Janmotsav 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग

General Desk 19 September, 2026
Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.