Skip to content
23 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • वोटरों की खामोशी प्रत्याशियों की नींद उड़ा रही है
  • जिला जवार

वोटरों की खामोशी प्रत्याशियों की नींद उड़ा रही है

प्रत्याशी, मतदाता, समर्थक, संबंध, आचरण, हनक, वोट कांट्रैक्टर, वोट कटवा सब पर भारी पड़ रहे हैं बैरिया विधानसभा क्षेत्र में साइलेंट वोटर. एक-एक कर आए ताबड़तोड़ चुनावो ने मानो बैरिया विधानसभा क्षेत्र के भोली-भाली मानसिकता वाले मतदाताओं का मन मिजाज सतर्कता में बदल दिया है.
News Desk 22 February, 2017 1 minute read
news_bairiya700-366_UPDATE

बैरिया (बलिया) से वीरेंद्र नाथ मिश्र

प्रत्याशी, मतदाता, समर्थक, संबंध, आचरण, हनक, वोट कांट्रैक्टर, वोट कटवा सब पर भारी पड़ रहे हैं बैरिया विधानसभा क्षेत्र में साइलेंट वोटर. एक-एक कर आए ताबड़तोड़ चुनावो ने मानो बैरिया विधानसभा क्षेत्र के भोली-भाली मानसिकता वाले मतदाताओं का मन मिजाज सतर्कता में बदल दिया है. वोट मांगने पहुंचने वाले प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को अपनी बातों से पूरी तरह से संतुष्ट कर भेजने वाले सामान्य मतदाताओं के चेहरों पर प्रत्याशियों के हटते ही उभरने वाली रहस्य भरी मुस्कान समीकरण बाजों व चुनावी रणनीतिकारों के लिए हैरानी का सबब बन गया है. मानो जनप्रतिनिधियों के लिए “तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा” के हुनर से द्वाबा के आमजन हुनरमंद हो गए हो. जिससे उम्मीदवार उत्साह में ज्यादा विश्वास में कम होते जा रहे हैं.

बैरिया विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की खामोशी अपने आप में वाचाल भी लगती है. इस बार के चुनावी माहौल मे कहीं ना कहीं जनप्रतिनिधियों के वादाखिलाफी, विकास की कसक व कठिन परिस्थितियों मसलन आग की घटनाओं बाढ़ व कटान की विभीषिका की चित्कार सी ध्वनित हो रही है.

विधानसभा के चुनावी समर में भाजपा, सपा, बसपा व दो निर्दलीय कुल 5 प्रत्याशी दमदारी से चुनाव लड़ रहे हैं. द्वाबा के राजनीतिक परिदृश्य पर अलग-अलग सभी के संघर्ष में सबसे आगे होने, जनता की पसंद होने के बुलबुले उठ कर मतदाताओं की खामोशी देख शांत हो जा रहे हैं. यहां के प्रत्याशियों के समर्थकों द्वारा और कुछ हद तक फेसबुक, वाट्सप ऐप पर व चट्टी चौराहों पर टैंपो हाई करने की पूरजोर कोशिशे जारी है, लेकिन ऐसे लोगों की संख्या मतदाताओं की तुलना में मुट्ठी भर है.

प्रत्याशी व उनके प्रचार की अलग-अलग टीमें अहले सुबह से देर रात तक समर्थन व वोट मांगने तथा खुद कार्यकर्ताओं और पार्टी का उद्देश्य बताने में दिन रात एक किए हुए हैं. इस संवाददाता ने तीन अलग-अलग प्रत्याशियों द्वारा अलग-अलग गांवो में जनसंपर्क कर के निकलने के तुरंत बाद उन गांव के लोगों का मन-मिजाज टटोलने का प्रयास किया. नतीजा आश्चर्यजनक सामने आया. वोट की ठेकेदारी प्रथा अब समाप्त होती नजर आ रही है. हर मतदाता अपना निर्णय खुद लेने की बात समझता तथा अपने वोट का महत्व जानता नजर आया.

लोग खुद अपना निर्णय ले रहे हैं. काफी हद तक जातीयता व आंख बंद कर किसी के कहने भर से चल देने वाली बात शायद अब इस बार के चुनाव में सामने ना आए. लोग अपनी उम्मीदों के आधार पर प्रत्याशियों की मेरिट तैयार करते महसूस किए गए. जनता प्रत्याशियों के व्यक्तित्व का मूल्यांकन कर रही है. यद्यपि कि मतदान में अभी काफी समय है. फिर भी वोट कांट्रेक्टरों के दिन जाते और जनता के बीच उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप ही प्रत्याशी बन कर आने वाले अच्छे दिन आते नजर आ रहे हैं. भोज, पानी, दारु, मुर्गा, आवाभगत को जनसामान्य ठीक उसी अंदाज में तवज्जो दे रहे है, जैसे जनप्रतिनिधि अब तक अपना आश्वासन देते आए हैं. जनता बदल रही है.

Tags: बैरिया विधानसभा

Post navigation

Previous: मधुबनी में लगी आग में कई रिहाइशी झोपड़ियां जल कर राख
Next: बाइक की चपेट में आई महिला ने दम तोड़ा, चालक गंभीर

ये भी पढ़ें

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026

Recent Posts

  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

You may have missed

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

General Desk 22 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.